Tarot Card Rashifal (9th September, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 09 Sep, 2022 08:54 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोचे हुए सभी काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। छात्रों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृषभ- व्यापार में किसी के बहकावे में न आएं, नुकसान की स्थिति बन सकती है। शाम को सामाजिक समारोह में सम्मिलित होंगे। परिवार के साथ टूर पर जाने का प्लान बनने के योग हैं। वाद-विवाद में पड़ने से बचें नहीं तो समय बर्बाद हो जाएगा। अनियंत्रित खानपान से बचें।

मिथुन- व्यापार की कुछ नई महत्वपूर्ण योजनाओं का आरंभ करने के लिए आज का दिन उत्तम है। जमीन की खरीदारी में धन का निवेश कर रहे हैं तो वह भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। शाम के समय अपने माता-पिता के साथ कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। छोटी-मोटी मौसमी समस्या होने की संभावना है।

कर्क- आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। भूमि-वाहन खरीदने संबंधी बात बनते-बनते रह जाएगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के किसी सदस्य से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ेगा। उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह- आज का दिन उधेड़बुन भरा रहेगा लेकिन आपके प्रेमी हर मोड़ पर आपका साथ देंगे। साझेदारी में व्यापार की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है। माता-पिता के सहयोग से किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहा विवाद समाप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों की प्रमोशन के योग हैं।

कन्या- आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पुराना कर्ज उतारने में सक्षम रहेंगे। कोई बड़ा निवेश करने की भी सोच सकते हैं। पारिवारिक विवाद चल रहा है तो बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से वह समाप्त हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। सेहत में सुधार होगा।

तुला- आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रुचिपूर्ण कार्य करेंगे। नौकरी में कोई आप पर गलत आरोप लगा सकते हैं, सावधान रहें। माता के साथ किसी जरुरी विषय पर वार्तालाप करेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज के दिन सभी परेशानियां खत्म होंगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई सरप्राइज मिल सकता है। व्यापार में किसी डील को फाइनल करने से बेशुमार लाभ होगा। लव पार्टनर को परिवार के सदस्यों से मिलवाएंगे और उनकी स्वीकृति भी मिलेगी। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा।

धनु- आज दिन निश्चित रूप से शुभ फलदायक साबित होगा। दूसरों की मदद कर सुख प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे लोगों पर वर्क लोड रहेगा, कुशता से अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मकर- आज दिन बिजी रहेगा। परिवार में किसी फंक्शन के कारण व्यस्त रहेंगे, जिससे थकान बेहद बढ़ सकती है। नौकरी में प्रतिद्वंदी चुनौतियां खड़ी करेंगे, बिना घबराए डट कर सामना करेंगे। कारोबार को लेकर कुछ नया सोचेंगे। जो बच्चे विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके काम बनेंगे।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। सभी अधूरे काम पूरे होने के अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव की सोच रहे हैं तो समय उत्तम रहेगा। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय अतिथि घर पर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

मीन- व्यापारिक वर्ग आज कुछ परेशान नजर आएंगे। संपत्ति संबंधी चल रहे विवाद उलझ सकते हैं। संबंधियों से उधार लिया पैसा रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लें। 

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!