Tarot Card Rashifal (4th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Dec, 2022 07:22 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन सुखमय व्यतीत होगा। बिखर रहे व्यापार को संभालने में कामयाब होंगे। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन सुखमय व्यतीत होगा। बिखर रहे व्यापार को संभालने में कामयाब होंगे। नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे। घर-परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। 
उपाय- तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।

वृष- आज का दिन कुछ अजब-गजब रहने वाला है। अतीत में की गई दूसरों की मदद बड़ा लाभ देगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्य की सलाह कारगार साबित होगी। संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बनाएंगे। पुराने उभरते हुए रोगों को लेकर डॉक्टरी सलाह लेनी होगी।

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मिथुन- आज अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें तभी मनचाहा मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। स्वभाव में अहंकार लाने से बचें। साथी आपके मजाक का बुरा मान सकते हैं। कुछ समस्याएं आएंगी लेकिन जी तोड़ कोशिश करने पर सुलझ भी जाएंगी।
उपाय- भैरव जी को तेल से बनी वस्तुओं का भोग लगाएं।

कर्क- आज अनचाहे रास्तों से अपनी आर्थिक स्थिति के मजबूत होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर घरवालों से बात करेंगे। पुराने दोस्त को मिलकर प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। 
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह- आज कोई भी काम बहुत सावधानी से करना होगा, विरोधी सिर उठाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं।
उपाय- सफेद मिठाई परिवार को साथ मिलकर खाएं।

कन्या- किसी भी कागज पर साइन करने से पहले वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। साहस व पराक्रम के बल पर हर मुश्किल काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। 
उपाय- इत्र लगाएं।

तुला- आज रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। धन लाभ के नये योग नजर आ रहे हैं लेकिन कड़ी मेहनत करनी होगी। किसी पर भी अंधविश्वास न करें, धोखा हो सकता है। मनोरंजन में पैसे खर्च होंगे, चादर देखकर पैर पसारें। 
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज आपकी समझदारी और प्रयास से आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। लोकप्रियता में इजाफा होगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी, विश्वास और गहरा होगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर बहुत मजा करेंगे।   
उपाय- मां लक्ष्मी की आरती करें।

धनु- आज नए लोगों से मुलाकात अच्छा लाभ देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। कानूनी सलाह लेने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ शांति और सुकून भरा समय बिताएंगे।  
उपाय- दूध का तिलक लगाएं।

मकर- आज आत्मविश्वास बढ़ेगा पुरानी परेशानियों को भूलकर नई दिशा में कदम बढ़ाएंगे। दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं, सतर्क रहें। सामाजिक उत्सवों में भाग लेंगे,  मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
उपाय- दूध से बनी कोई वस्तु दान करें।

कुंभ- आज सुखद समाचार मिलने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवन में कुछ नए बदलाव होंगे, जो आपके फेवर में रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए नए मौके मिलेंगे, सोच-समझ कर कदम बढ़ाएं। 
उपाय- सफेद रंग के नवस्त्र पहनें।

मीन- आज अनचाहे साधनों से बेनीफिट मिलेगा। परिस्थितियां कुछ कठिन रहेंगी लेकिन कोई न कोई मदद करने के लिए खुद से हाथ बढ़ाएगा। नौकरी करने वालों को सीनियर्स से काफी मदद मिलेगी। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी मां को प्रणाम करें।

PunjabKesari kundli

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!