Tarot Card Rashifal (22nd may): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 May, 2023 07:14 AM

tarot card rashifal

मेष- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अच्छे आर्डर मिलने से चिंता दूर होगी। अपनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अच्छे आर्डर मिलने से चिंता दूर होगी। अपनों का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए बहुत खुशनुमा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की उसमें सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार में किसी पर अधिक भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है। कोई पुराना विवाद खत्म होगा। अपनो का पूरा साथ प्राप्त होगा।  

मिथुन- व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करेंगे, जो लाभ देगी। कागजी काम अच्छे से कर लें, किसी पर भरोसा न करें। घर के बड़ों के निर्णय में दखलअंदाजी करने से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर छोटी-मोटी समस्या हो सकती है।

कर्क- बिजनेस के अधूरे काम निपटाने के लिए समय अच्छा है, नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं। प्रभावी लोगों से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं और अपनी हदों का ध्यान जरूर रखें। विद्यार्थी किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे।  
 
सिंह- कोर्ट-कचहरी और प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। गैस और कब्ज की समस्या से परेशान रहेंगे।

कन्या- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कमीशन के कामों में सफलता मिल सकती है। प्राइवेट कर्मचारी वर्ग का अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। शादीशुदा लोग किसी छोटी यात्रा पर जाएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

तुला- व्यापार में बढ़ते कंपटीशन में आगे जाने के लिए मेहनत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने आत्म-विश्वास को गिरने न दें। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। परिवार वालों के साथ मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। तली- भुनी चीजों से परहेज करें।  

वृश्चिक- आज ज्यादा से ज्यादा समय काम में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आपकी पेठ बनी रहेगी। उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है। छात्र अपनी आदतों को बदलने की कोशिश करें। हाथ में दर्द होने की संभावना है।

धनु- आज नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। युवा अपनी नौकरी को बदलने का प्रयास करेंगे। छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान में जाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव संभव है।    

मकर- बिजनेस में क्षमता से अधिक काम करना पड़ सकता है। व्यापार में किसी काम से घर से दूर जाना पड़ेगा, जिससे व्यापार में लाभ मिलेगा। युवा अपने करियर को एक नया मोड़ देने का प्रयास करेंगे। सेहत के साथ समझौता न करें।

कुंभ- आज किसी व्यक्ति से अचानक मुलाकात कोई सुखद समाचार देगी। बिजनेस में ज्यादा काम रहेगा लेकिन प्रसन्नता भी बनी रहेगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। घर में कुछ बदलाव करने के बारे में विचार करेंगे।

मीन- आज कारोबारी समस्याएं सुलझेंगी। निश्चिंत होकर दूसरे कामों में मन लगाएंगे। सरकारी नौकरी वाले अपने अधिकारियों से परेशान रहेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से जितना हो सके दूर रहें।

PunjabKesari kundli
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!