Edited By Niyati Bhandari,Updated: 14 Jul, 2023 07:39 AM
मेष- आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलने के चांस हैं। व्यापार करने वालों को तरक्की देखने को
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। युवाओं को करियर में सफलता मिलने के चांस हैं। व्यापार करने वालों को तरक्की देखने को मिलेगी। दोस्तों के साथ बैठकर पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सेहत को सही रखने के लिए योग का सहारा लेंगे।
वृष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आमदनी तो बढ़ेगी लेकिन खर्चें भी हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। कोई नया वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पार्टनर के साथ बैठकर फ्यूचर प्लानिंग करेंगे।
मिथुन- आज परिवार के साथ पार्टी में जाने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। घर के खर्चों के साथ सेविंग पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। युवा वर्ग अपने दिन को बहुत ही बढ़िया तरीके से बिताएंगे।
कर्क- आज नौकरीपेशा लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवाओं को बढ़िया कंपनी की तरफ से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बाहर का खाना न खाएं। छात्र पढ़ाई से ज्यादा खेल-कूद पर ध्यान देंगे। परिवार में मिला-जुला वातावरण रहेगा।
सिंह- आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारियों को खुशखबरी मिल सकती है लेकिन कार्यक्षेत्र में कर्मचारी अपने काम से परेशान रहेंगे। युवाओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी। परिवार में बड़े-बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
कन्या- आज व्यापार का कोई काम आपको उलझाए रखेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ उचित रिश्ते बनाए रखें। किसी खास रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपनी फाइनल परीक्षा का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सेहत के लिहाज से दिन थोड़ा नरम रहेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
तुला- आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए किसी की मदद की जरुरत पड़ेगी। फ्रेंड्स के साथ ग्रुप स्टडी करने का प्लान बनाएंगे। साथी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी।
वृश्चिक- आज सोशल वर्कर्स किसी जरुरी काम में उलझे रहेंगे। सरकरी नौकरी की चाह भी पूरी होती हुई दिखाई देगी। छात्रों को काम पूरा करने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा पाने के लिए किसी डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
धनु- आज किसी अनुभवी की मदद से कुछ नया सीखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। बच्चों की फरमाइश को पूरा करेंगे। किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। सेहत भी अनुकूल रहेगी।
मकर- आज कोई काम शुरू करने से पहले उसकी जांच-परख कर लें। व्यापार में चल रही रुकावट भी दूर हो जाएगी। युवा वर्ग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। विद्यार्थियों को समय से अपना काम पूरा करने के लिए सीनियर्स से मदद लेनी पड़ेगी।
कुम्भ- आज किसी धार्मिक जगह जाने का प्लान स्थगित हो सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को बहुत बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ बहुत बढ़िया समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है।
मीन- आज नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना है। व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कहा-सुनी हो सकती है।