Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Sep, 2023 07:31 AM
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कोई
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। कोई नया बिजनेस शुरू करने का सपना पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष में यदि किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापिस मिल सकता है।
वृष- आज का दिन वृष राशि वालों के लिए मेहनत से कार्य करने वाला रहेगा। जीवनसाथी के करियर में अगर कोई परेशानी चल रही थी तो वह दूर होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती में व्यतीत करेंगे।
मिथुन- आज अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ना होगा, तभी रुके हुए काम पूरे हो सकेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। नया मकान, प्लाट खरीदने का सपना पूरा होगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है।
कर्क- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चल रही समस्या से राहत दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़े निवेश को करने से पहले बहुत सोच-विचार कर लें या फिर परिवार वालों से बात करें। नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना होगा।
सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ बैठकर अपना रिलेशन आगे बढ़ाने के बारे में बात करेंगे। परिवार के साथ मिलकर पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
कन्या- बिजनेस कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। करियर संबंधी समस्या दूर होगी और काबिलियत के मुताबिक अवसर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के यहां से कोई बुरी खबर मिल सकती है। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय मेडिटेशन करेंगे।
तुला- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। महिलाओं को बहुत सारी खुशियां मिलने वाली हैं। कानूनी मामले में कुछ राहत मिलेगी। बाहर डिनर पर जा सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। मन में चल रही किसी बात को लेकर परिवार वालों के साथ बातचीत कर सकते हैं।
धनु- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का भरपूर साथ मिलेगा। घर में चल रहे कलह-क्लेश को लेकर मन बहुत परेशान रहेगा। दोस्तों की किसी बात को दिल पर लगा लेंगे। मन को शांत करने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम कर बना सकते हैं।
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता को किसी धार्मिक स्थान पर ले जाने का विचार कर सकते हैं। लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। किसी भी सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। परिवार में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। अपनी सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ लंबे समय बाद अकेले में समय बिताने को मिलेगा।