Tarot Card Rashifal (4th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 04 Nov, 2022 07:17 AM

tarot rashifal

मेष- आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने के लिए योजनाएं बनेंगी। किसी समाज सेवा संस्था के प्रति आपका

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने के लिए योजनाएं बनेंगी। किसी समाज सेवा संस्था के प्रति आपका विशेष सहयोग रहेगा, मान-सम्मान भी बढ़ेगा। एसिडिटी की परेशानी से बचने के लिए संतुलित खानपान रखें।

वृष- आज किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपको निश्चित ही सफलता देगा। युवाओं को नई नौकरी मिल सकती है। किसी अन्य व्यक्ति के कारण पार्टनर के मन में आपके लिए कटुता हो सकती है। बुखार होने की संभावना है।

मिथुन- आज अनेक अवसर एक साथ मिलने की संभावना है। जिन कामों में रुचि है, केवल उन पर ध्यान दें। मन को सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक आयोजन संबंधी भी विचार-विमर्श होगा।

कर्क- आज किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी मेहनत कामयाब होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी के लिए कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलने की संभावना है। बदलते वातावरण के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह- आज व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालेंगे, और उचित परिणाम हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोग काम के प्रति कोई गलती होने से परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या- प्रॉपर्टी से संबंधित काम आज पुरे हो जायेंगे। दूसरों से प्रभावित होकर लिए गए निर्णय के कारण नुकसान होने की संभावना है। छात्रों को परीक्षाओं के उचित परिणाम मिलेंगे। विचारों में आ रहे बदलाव के कारण रिलेशनशिप से रूचि कम हो सकती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज अपेक्षित काम प्राप्त होने के बाद भी केवल भविष्य संबंधी चिंता होने से परिस्थिति कठिन नजर आएगी। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश करेंगे। नए मित्र बनने की संभावना है। गले की खराश की तकलीफ हो सकती है।

वृश्चिक- आज पार्टनर के कारण कार्यक्षेत्र में फायदा प्राप्त हो सकता है। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में सुधार लाने के लिए कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में किसी गंभीर विषय पर चर्चा होगी और आपके सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी।

धनु- आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ध्यान देने से फायदेमंद स्थिति बनेगी। कोई विपरीत परिस्थिति बनने पर सहज और शांत चित्त बने रहना ही सही रहेगा। लापरवाही की वजह से कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठा सकती है।

मकर- आज मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय में सुधार लाने के लिए खर्चा करना पड़ेगा। बच्चे गलत संगत की वजह से अपने मार्ग से भटकते हुए नजर आएंगे, विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। पेट दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

कुम्भ- आज व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य शुरू होने से आय की स्थिति बढ़ेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद कुछ समय परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज मस्ती में व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद  घर-परिवार पर बना रहेगा।

मीन- आज मानसिक रूप से सुकून और राहत मिलेगी और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। बिजनेस में स्टाफ और सहयोगियों के साथ बढ़िया ताल-मेल बना रहेगा।बच्चों की किसी गलत बात पर डांटने-फटकारने की बजाए प्रेम पूर्वक समझाने का प्रयास करेंगे।

PunjabKesari kundli


 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!