आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 07 Jan, 2023 07:23 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों को पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपने मन की व्यथा जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग दूसरे लोगों से दूरी बनाकर अकेलेपन में रहना पसंद करते हैं। ये लोग अपनी ही दुनिया में रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अपने जीवन में किसी न किसी क्षेत्र में कमी महसूस होती रहती है। सब कुछ होते हुए भी इनका मन अशांत होता है। मूलांक 7 वाले जातक बातों की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। जो कि बहुत बार इनके लिए मानसिक परेशानी का कारण भी बन जाता है। इन लोगों की कल्पना शक्ति अच्छी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र अथवा अध्यात्म के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। अपने जीवन काल में एक स्तर पर पहुंचकर ये लोग भौतिक सुखों से दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए भौतिकता के नजरिये से अहम रहेगा। इस साल विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन निजी जीवन और निजी जरूरतों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जनवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। जीवन साथी के साथ अपने मन की बातें साझा कर के भीतर महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आय का नया साधन भी प्राप्त हो सकता है। मार्च के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। गाड़ी चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। मां के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। जून के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। बच्चे पढ़ाई की तरफ अपना मन लगाएंगे। जुलाई के महीने में अकस्मात आपके कार्य पूरे होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त और सितंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। सितंबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। इस समय में आप किसी ज्योतिष विद्या या गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। नवंबर के महीने में कुछ मानसिक चिंताएं आपको घेर सकती हैं। कोई भी निर्णय स्थिर मन से लेने की कोशिश करें। दिसंबर के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं परंतु किसी भी कार्य का अंतिम परिणाम आपके स्वभाव पर निर्भर करता है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!