आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 10 Sep, 2023 09:46 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये लोग शान-शौकत और रौब से रहना पसंद करते हैं। इनको अपने जीवन काल में शक्ति और सत्ता प्राप्त होती है। मूलांक 1 वाले जातक मान-सम्मान, यश और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता और प्रबंधक के गुण होते हैं। मूलांक 1 वालों की निर्णायक शक्ति अच्छी होती है। इन लोगों में सही और गलत की समझ होती है। ये लोग अच्छे से सोच-समझकर परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लेते हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारधारा के धनी होते हैं। जल्दी से किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते। इन्हें अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने से बचना चाहिए अन्यथा इन्हें नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। ये लोग अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते। इन्हें स्वतंत्र रूप से काम करना पसंद होता है। ये लोग हमेशा ऊर्जावान और उत्साहित रहते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही छोड़ते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में भी सफल होते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए संघर्ष भरा रहेगा। इस साल आपको अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सितंबर के महीने में शारीरिक थकान और मानसिक तनाव की संभावना बनती है। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा है। किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। नवंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों की सहायता से काफी समय से रुके हुए कुछ काम पूरे होंगे। फरवरी के महीने में कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में विदेशी काम की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कोई बहुत बड़ा निवेश अभी न करें। जून के महीने में कुछ अनचाहे खर्च मासिक बजट बिगाड़ सकते हैं। जुलाई के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगस्त के महीने में आपसी मनमुटाव कम होंगे। कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद की सहायता करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कानों में सोना धारण करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!