Weekly Tarot Horoscope (6th-12th November): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2022 08:39 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस सप्ताह धीमे चल रहे काम में गति आएगी लेकिन साथ ही अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खुले दिल से खर्च करेंगे। ये हफ्ता अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसका नतीजा हासिल करने के लिए धैर्य भी रखना पड़ सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस सप्ताह धीमे चल रहे काम में गति आएगी लेकिन साथ ही अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। सुख-सुविधाओं पर खुले दिल से खर्च करेंगे। ये हफ्ता अपनी योग्यता और क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसका नतीजा हासिल करने के लिए धैर्य भी रखना पड़ सकता है। कानूनी या सरकारी मामले सूझबूझ से सुलझ जाएंगे। संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लेंगे, जो कि सकारात्मक रहेंगे। किसी निकट संबंधी से चल रहे विवाद का समाधान आपसी सहमति से हो जाएगा।
उपाय- शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीया जलाएं ।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- इस सप्ताह व्यावसायिक गतिविधियों में बेहतरीन सुधार होगा। नई जानकारियों पर अमल करने से आपको सफलता मिलेगी। करीबी लोग आलोचना करेंगे और अफवाह फैलाने की कोशिश करेंगे। किसी भी मामले को गुस्से की बजाए आपसी सामंजस्य से हल करें। किसी की मीठी बातों में आकर खुद का नुकसान करने से बचें। परिवार में सामंजस्य और सुख-शांति का माहौल रहेगा। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत संबंधी किसी पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।
उपाय- चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

मिथुन- सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक गतिविधियों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। रुके हुए सरकारी मामले कुछ कोशिशों के जरिए हल होने की संभावना है। यह विक स्टूडेंट्स के लिए खासतौर से सकारात्मक रहेगा। अपनी मेहनत के मन मुताबिक नतीजे  हासिल होंगे। परिवार में शादी या कोई अन्य मांगलिक काम हो सकता है। छोटी-छोटी बीमारियों की वजह से मन उदास रह सकता है। जीभ के स्वाद की बजाय पौष्टिक आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय- मछलियों को दाना डालें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

कर्क- इस सप्ताह व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक मेहनत और व्यस्तता रहेगी। कुछ चुनौतियां का सामना भी करना पड़ सकता है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा कुछ किश्तों में मिलने की संभावना है। घर-परिवार में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। संबंधियों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा रिश्तों में पुनः मधुरता आएगी। इस हफ्ते यात्राएं करने का अवसर मिल सकता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर के मरीज़ अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें।
उपाय- काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

सिंह- इस सप्ताह आपको नए मौके मिल सकते हैं। कोर्ट केस या सरकारी मामले कुछ परेशानियों के बाद सुलझ जाएंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर पहले से ज्यादा गंभीर रहेंगे। साइंस, वकालत से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष सफलता हासिल होगी। उधार लिया हुआ पैसा चुकाने की योजनाएं सफल होंगी। नए व्हीकल की खरीदारी के भी योग बन रहे हैं। खर्चे ज्यादा रहेंगे इसलिए बजट बनाकर रखना जरूरी है। संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कन्या- इस सप्ताह बिजनेस में नई तकनीक और कार्यप्रणाली से तरक्की के मौके मिलेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामले में किसी पर भरोसा करने से बचें। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए ये सप्ताह खुशियां लेकर आएगा। पारिवारिक मामलों में सामंजस्य की कमी रह सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। घर के किसी बड़े सदस्य की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल में समय व्ययतीत होगा।
उपाय- शिवलिंग का दूध से अभिषेक करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

तुला- जिन कामों को पूरा करने के लिए कोशिश कर रहे थे। इस सप्ताह वो सब काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। इनकम बढ़ने की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में लोन लेना पड़ सकता है। किसी बाहरी इंसान की वजह से नजदीकी दोस्त से संबंध खराब होने की सम्भावना है। युवाओं को अपने करियर संबंधी अच्छे मौके मिल सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
उपाय- कन्याओं को हरे वस्त्र और चुड़ियां दान करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- ये सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। अपनी योग्यता और सहजता से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। भविष्य की योजनाओं के लिए नई संभावनाओं की तलाश होगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। धार्मिक यात्राओं के मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों और युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। बुजुर्गों और बड़े लोगों के मार्गदर्शन को अनदेखा करने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

धनु- इस सप्ताह धार्मिक और सामाजिक कामों में रुझान बढ़ेगा। इससे मानसिक और आत्मिक सुकून मिलेगा। चुनौतियों से जीतने की कोशिश सफल रहेगी। जिन बातों से बचने की कोशिश कर रहे थे, वे बातें इस वीक हो सकती हैं।  विपरीत परिस्थितियों में जीवनसाथी और परिवार वालों का सहयोग मनोबल मजबूत करेगा। ज्यादा मेहनत और भागदौड़ का बुरा असर सेहत पर पड़ेगा। काम के साथ-साथ सेहत को लेकर भी सावधान रहें।                        
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मकर- ये सप्ताह अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का सदुपयोग करने का है। लोन या कर्ज लिया हुआ है तो आसानी से पूरा होने की संभावना है। कोई सरकारी काम रुका है, तो उस दिशा में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। संबंधियों और दोस्तों के साथ रिश्तो में सुधार होगा। गतिविधियों को पूरा करने के साथ ही अपने व्यक्तित्व में भी बेहतरीन सुधार लाने की कोशिश करेंगे। बच्चों के एडमिशन, पढ़ाई, करियर से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय- गरीबों को अन्न दान करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कुंभ- यह सप्ताह बिजनेस के नजरिये से फायदेमंद रहेगा। किसी खास इंसान की मदद से किस्मत चमक सकती है। प्रॉपर्टी, लोहे से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं, नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी आसानी से मिल जाएगी। खानपान में सुधार न लाने की वजह से सेहत भी ख़राब रह सकती है।
उपाय- मां लक्ष्मी के मंदिर में झाड़ू दान करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3


मीन- इस सप्ताह मनचाही उपलब्धियां हासिल होंगी। कुछ खास लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। जो तरक्की में मददगार होंगे। अति उत्साह और जल्दबाजी से अपने बनते काम खराब कर सकते हैं, धैर्य से काम लें। इस हफ्ते में स्टूडेंट्स और युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर ज्यादा चौकन्ना रहने की जरूरत है। ये हफ्ता व्यस्तता भरा रहेगा लेकिन फिर भी परिवार के सुख और शांति पर ज्यादा ध्यान देंगे। सेहत के नजरिये से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी।
उपाय- तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!