Weekly Tarot Horoscope (26th November-2nd December): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Nov, 2023 08:06 AM

weekly tarot horoscope

नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कहीं पर पैसा फसा हुआ है तो वो भी निकल आएगा। अटके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत बढ़िया रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर कहीं पर पैसा फसा हुआ है तो वो भी निकल आएगा। अटके कार्य किसी अनजान व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। साथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय-  देवी मां को 16 श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

वृष- यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे। मनचाहे धन की प्राप्ति तो होगी लेकिन खर्चों की अधिकता भी बनी रहेगी। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के लिए पिकनिक या किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य देवता को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

मिथुन- इस सप्ताह नौकरी में मनचाहा पद मिलेगा। मन को खुशी मिलेगी। व्यापार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। लोन के पेपर्स को संभाल कर रखें। छात्र अपने मनपसंद संस्थान में जाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। युवा अपने घरवालों के विरुद्ध जाकर मनमानी करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- मंदिर में सेवा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

कर्क- इस हफ्ते बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कदम उठाने से पहले किसी वरिष्ठ की सलाह लेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने काम के प्रति ईमानदार रहें, चेकिंग होने की आशंका है। वीक के अंत में बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। दूसरे छात्र आपकी कामयाबी को देखकर प्रशंसा करेंगे। काम से फ्री होकर परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय-  गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

सिंह- इस सप्ताह बिजनेस को लेकर कोई अहम कदम उठाएंगे। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बिना बात के बहस हो सकती है। आंख मूंद पर किसी पर भरोसा करने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। युवा किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ मन की बातें शेयर करके दिल का बोझ हल्का करेंगे।उपाय-  तिल का दान करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 8

कन्या- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में साझेदारी से किया गया काम लाभ देगा। व्यापार में मशीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा काम मिलने की संभावना है। युवा व्यक्तित्व में भी निखार लाने का प्रयास करेंगे। घर की साज-सज्जा के लिए किसी डिजाइनर से सलाह लेंगे।
उपाय- रोटी पर सरसों का तेल कुत्ते को खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

तुला- आज व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की वजह से थोड़ा तनाव हो सका है। युवाओं को आगे बढ़ने के लिए धैर्य और विश्वास रखने की जरूरत है। छात्र अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की कोशिश करें। बच्चों की बेवजह की जिद पूरी करनी पड़ सकती है।
उपाय-  तुलसी माता की पूजा करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

वृश्चिक- इस वीक मार्केटिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। कार्यक्षेत्र में टारगेट न पूरा होने की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। छात्रों की लापरवाही खुद के लिए ही भारी पड़ेगी। युवा कॉन्फिडेंस के साथ हर काम को बिना झिझक के पूरा कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण को सुखद बनाने के लिए बेहतर प्रयास करेंगे।
उपाय-  हनुमान जी को पान चढ़ाएं।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

धनु- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलने वाला है। अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। व्यापार करने वाले लोगों के काम में थोड़ी मंदी आ सकती है लेकिन मध्य में किसी की मदद से  सब ठीक हो जाएगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सतर्क रहेंगे। युवाओं को किसी से धोखा मिलने की संभावना है। बच्चों की कोई भी गलती को नजरअंदाज करने से बचें। सेहत के लिए ये हफ्ता थोड़ा सा खराब रहने वाला है।
उपाय- काले कौवे को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

मकर- ये वीक व्यापार के नजरिये से फायदेमंद रहने वाला है। बहुत बड़ा लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आर्डर की लाइन लगी रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपनी जॉब को लेकर थोड़ा कंफ्यूज रहेंगे। इसी कारण काम में मन नहीं लगेगा। युवा नए अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। घर में किसी का रिश्ता पक्का होने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कुंभ- यह हफ्ता बहुत ही खुशियां लेकर आएगा। व्यापार करने वाले लोगों को बहुत ही फायदा मिलेगा। जिन व्यक्तियों ने शेयर मार्किट में निवेश किया था, उसका दोगुना फल मिलने की संभावना है। जो जातक बहुत दिनों से वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे, इस वीक यह इच्छा भी पूरी हो जाएगी। छात्र पढ़ाई पर ध्यान देंगे तो सफलता मिलेगी। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए कुछ नया प्रयास करेंगे। समय-समय पर डॉक्टर से सेहत के लिए सलाह लेते रहें।
उपाय-  सत्यनारायण की कथा का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6


मीन- इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, बढ़ोतरी संभव है। व्यापार करने वाले लोग मन लगाकर काम करेंगे। अगर कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी शुभ समय है। छात्र ग्रुप स्टडी में बैठकर परीक्षा की तैयारी करेंगे। युवा करियर को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाएंगे।
उपाय- पीपल के पेड़ पर दिया जलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!