3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
9 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
1 day ago
Saturday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Health Plus
हृदय रोगों के उपचार में वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। टेक्सास ए एंड एम, कोलंबिया और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा इंजेक्शन...
चीन के शेनझेन स्थित स्टार्टअप 'लॉन्वी बायोसाइंसेज' ने एक ऐसी एंटी-एजिंग गोली विकसित करने का दावा किया है, जो मनुष्य की उम्र को 150 साल तक बढ़ा सकती...
नींद हमारे शरीर और दिमाग के लिए उतनी ही जरूरी है जितना खाना और पानी। इसे कभी-कभी शरीर का “रीसेट बटन” भी कहा जाता है। पर्याप्त नींद लेने से शरीर को...
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे दांतों पर पड़ रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक दांतों में कीड़ा (Cavity) लगना एक आम...
KESARI TV
आजकल लोग सेहत के लिए चिया सीड्स, चुकंदर, पालक, बादाम और ब्रोकली जैसे हेल्दी फूड्स को अपनी डायट में शामिल कर रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि इन फूड्स का सेवन गलत तरीके से किया जाए तो ये शरीर के लिए फायदेमंद होने के बजाय नुकसानदेह भी साबित हो सकते हैं। इन फूड्स का सही सेवन जरूरी है ताकि शरीर को इनके पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिल सके।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में खानपान और आदतें जितनी बिगड़ी हैं, उतनी ही तेजी से स्वास्थ्य से जुड़ी नई-नई समस्याएं सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक है- फैटी लिवर डिजीज, जो अब सिर्फ़ शराब पीने वालों या मोटे लोगों तक सीमित नहीं रही। चौंकाने वाली बात यह है कि आज ऐसे लोगों में भी यह बीमारी देखी जा रही है जो न तो शराब पीते हैं, न ही ज़रूरत से ज़्यादा खाते हैं।
देश-दुनिया में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है और इसकी सबसे बड़ी वजह है बिगड़ती जीवनशैली और लापरवाह खानपान। भारत में खासकर जागरूकता की कमी के कारण लोग बिना सोचे-समझे ऐसी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जो उनके वजन को तेजी से बढ़ा रही हैं।
केरल से एक चौंकाने वाली और चिंताजनक ख़बर सामने आई है, जहां एक बच्ची की मौत 'ब्रेन ईटिंग अमीबा' यानी Naegleria fowleri संक्रमण से हो गई। यह मामला न सिर्फ स्थानीय लोगों में दहशत का कारण बना है, बल्कि पूरे देश में इसे लेकर चिंता बढ़ गई है। यह अमीबा गंदे और गर्म पानी में पनपता है, और नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर सीधे दिमाग पर हमला करता है। विशेषज्ञ इसे बेहद दुर्लभ लेकिन जानलेवा संक्रमण मानते हैं।
कोविड-19 संक्रमण से खासकर महिलाओं में रक्त वाहिकाओं की उम्र लगभग पांच साल बढ़ सकती है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है। यह प्रभाव उन महिलाओं में ज़्यादा पाया गया, जिन्होंने कोविड-19 से उबरने के बाद भी लगातार लक्षणों का अनुभव किया-जिसे मुख्य रूप से 'लॉन्ग कोविड' कहा जाता है।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर शरीर में धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण पहचानना मुश्किल होता है। लेकिन एक बार लेवल बढ़ने पर यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण हैं। हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को नियमित आहार में शामिल कर आप कोलेस्ट्रॉल लेवल को दवा के बिना भी नियंत्रित कर सकते हैं।
बारिश के मौसम में जहां एक ओर वातावरण सुहावना हो जाता है, वहीं दूसरी ओर बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ जाता है। इस मौसम में गलत खानपान और गड़बड़ी वाली जीवनशैली पाचन तंत्र को बिगाड़ सकती है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर बना सकती है। ऐसे में न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स खासतौर पर कुछ मौसमी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में तुरई (तोरई) एक ऐसी हरी सब्जी है, जो न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करती है बल्कि इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करती है।
भारत दुनिया में व्हिस्की का सबसे बड़ा बाजार है जहां हर दूसरी बोतल बिकती है। यहां व्हिस्की पीने का एक खास अंदाज है। अक्सर लोग इसे सोडा के साथ मिलाकर पीते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों है? आइए जानते हैं कि व्हिस्की और सोडा का यह कनेक्शन आखिर क्या है।
अगर आप भी हर बार "एक्स्ट्रा हॉट" चाय या कॉफी ऑर्डर करते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। शोध में सामने आया है कि 65 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान वाले पेय पदार्थों का लंबे समय तक सेवन अन्ननली (Oesophagus) के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।
हर साल आज के दिन यानि 18 अगस्त को विश्व स्तन कैंसर अनुसंधान दिवस (World Breast Cancer Research Day) मनाया जाता है। यह दिन ब्रेस्ट कैंसर की समय पर पहचान और अनुसंधान की जरूरत को रेखांकित करता है। ब्रेस्ट कैंसर, जो दुनिया भर में महिलाओं में सबसे आम कैंसर बन चुका है, अब एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन गय
महिलाओं में तनाव का असर केवल मानसिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका सीधा असर उनके मासिक धर्म चक्र पर भी पड़ता है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में तनाव के प्रति अधिक संवेदनशील होती हैं। लगातार बना रहने वाला तनाव उनके शरीर और दिमाग, दोनों में बदलाव लाता है, जिसका सबसे प्रमुख असर मासिक धर्म यानी पीरियड्स पर देखा जाता है।
आधुनिक जीवनशैली में जिस तरह का बदलाव आया है, वह युवाओं और किशोरों को एक गंभीर बीमारी की ओर धकेल रहा है: 'सरकोमा'। यह एक दुर्लभ प्रकार का कैंसर है जो हड्डियों, मांसपेशियों और नसों जैसे सॉफ्ट टिश्यूज से शुरू होता है। भले ही यह बाकी कैंसर की तरह आम न हो, लेकिन युवाओं में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
देश में दिल की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बन रहा है हमारी रसोई में इस्तेमाल होने वाला अस्वस्थ तेल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में खास तौर पर खराब खाना पकाने के तेल और मोटापे को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह आदतें न केवल मोटापे को बढ़ावा देती हैं, बल्कि हार्ट अटैक के खतरे को भी गंभीर रूप से बढ़ाती हैं।
आजकल सोशल मीडिया पर रील्स देखने का चलन हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ा है। हालांकि कुछ सेकंड की ये वीडियो देखने में कम समय लगती हैं, लेकिन इनके दिमाग पर गहरे प्रभाव पड़ रहे हैं। शॉर्ट-फॉर्म वीडियो की लत एक वैश्विक जन स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है। चीन में इंटरनेट उपयोगकर्ता औसतन प्रतिदिन 151 मिनट वीडियो देखते हैं और 95.5 प्रतिशत लोग इससे जुड़े रहते हैं।
हमारा दिल शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो लगातार खून पंप करके हमें ज़िंदा रखता है। लेकिन जब दिल की काम करने की क्षमता कमज़ोर होने लगती है, तो शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है। अपोलो अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ. वरुण बंसल के अनुसार, इन लक्षणों को समय पर पहचानना बहुत ज़रूरी है ताकि किसी गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
बीते कुछ वर्षों में बर्ड फ्लू यानी H5N1 वायरस को लेकर दुनियाभर में चिंता लगातार बढ़ रही है। करीब तीन दशक पहले पक्षियों में मिला यह वायरस अब इंसानों तक पहुंचने लगा है। H5N1 दरअसल एक प्रकार का इंफ्लूएंजा वायरस है, जो मुख्य रूप से नाक और गले को संक्रमित करता है। H5 का मतलब है हेमाग्लूटिनिन (Hemagglutinin) और N1 का अर्थ है न्यूरामिनिडेज़ (Neuraminidase) ये दोनों प्रोटीन वायरस को शरीर में घुसने में मदद करते हैं।
मेष राशि वालों आज कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, सफलता के योग हैं।
वृषभ राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति आज मजबूत रहने वाली है। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में शांति रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना किसी से बेवजह विवाद हो सकता है। यात्रा की संभावना है।
कर्क राशि वालों स्वास्थ्य के प्रति आज सचेत रहें। अच्छी खबर यह है कि आपका कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है।
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि वालों ऑफिस में आज काम का दबाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। धैर्य से काम लें, दिन के अंत तक सब ठीक हो जाएगा।
तुला राशि वालों रचनात्मक कार्यों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी तालमेल बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि वालों संपत्ति या वाहन से जुड़े पुराने मामले आज सुलझ सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि वालों अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। आज आपको अपने छोटे भाई-बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि वालों आज आपको धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए भी आज का दिन अच्छा है।
कुंभ राशि वालों आपका व्यक्तित्व आज काफी प्रभावशाली रहेगा। लोग आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे।
मीन राशि वालों आज खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहना ही आपके लिए समझदारी होगी।
USD $
07/03/2026 20:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes