अमेरिका की धमकी: रूस के साथ व्यापार किया तो भारत और चीन पर लगेगा 500% टैरिफ

Edited By Updated: 29 Jun, 2025 11:40 PM

500 tariff will be imposed on india and china if they trade with russia

अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक नया बिल (विधेयक) पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि जो देश रूस के साथ व्यापार जारी रखेंगे, उन पर 500% तक आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक नया बिल (विधेयक) पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि जो देश रूस के साथ व्यापार जारी रखेंगे, उन पर 500% तक आयात शुल्क (टैरिफ) लगाया जा सकता है। इसका मतलब है कि भारत और चीन जैसे देश अगर रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदते रहेंगे तो अमेरिका उनके उत्पादों पर भारी टैक्स लगा देगा।


भारत और चीन क्यों निशाने पर?

ग्राहम ने साफ तौर पर कहा कि:


प्रस्तावित कानून में क्या है?

  • रूस से तेल, गैस, कोयला, यूरेनियम या पेट्रोकेमिकल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ की मार।

  • टैरिफ की दर 100% से लेकर 500% तक हो सकती है।

  • अगर कोई देश यूक्रेन की सैन्य या मानवीय मदद करता है, तो उसे छूट मिल सकती है।


क्यों कर रहा है अमेरिका ऐसा?

  • अमेरिका चाहता है कि रूस को आर्थिक रूप से कमजोर किया जाए ताकि वह यूक्रेन के खिलाफ जंग बंद करे।

  • रिपब्लिकन पार्टी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना है कि जुलाई 2025 से रूस और उसके सहयोगी देशों पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।


भारत पर क्या असर पड़ सकता है?

  1. भारत का रूस से तेल खरीदना सस्ता सौदा है।

  2. अगर अमेरिका 500% टैरिफ लगाता है, तो भारत के अमेरिका को निर्यात होने वाले सामान जैसे टेक्सटाइल, कैमिकल्स, स्टील आदि महंगे हो सकते हैं या अमेरिका में उनकी मांग घट सकती है।

  3. इससे भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव आ सकता है।


चीन और अन्य देश क्या करेंगे?

  • चीन पहले ही अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध में है और ऐसे प्रतिबंधों पर वह कड़ा जवाब दे सकता है।

  • कई यूरोपीय देश भी अब तक रूस से व्यापार कर रहे हैं, ऐसे में वे भी इस बिल से प्रभावित हो सकते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!