दुनिया के ऐसे देश जहां लड़कियां कभी नहीं कर पाती शादी, जानिए क्या है सबसे बड़ा कारण?

Edited By Updated: 13 Jul, 2025 02:33 PM

countries in the world where girls can never get married

दुनिया का लगभग हर युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी करके घर बसाने का सपना देखता है। भारत जैसे विकासशील देशों में यह बात महिलाओं के लिए और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है क्योंकि उन्हें बचपन से ही बताया जाता है कि बड़े होकर शादी करके अपने घर जाना...

इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया का लगभग हर युवा पढ़ाई पूरी करने के बाद अच्छी नौकरी करके घर बसाने का सपना देखता है। भारत जैसे विकासशील देशों में यह बात महिलाओं के लिए और भी ज़्यादा ज़रूरी हो जाती है क्योंकि उन्हें बचपन से ही बताया जाता है कि बड़े होकर शादी करके अपने घर जाना है। एक तरफ दुनिया के वे देश हैं जहाँ महिलाएँ खुद शादी से भाग रही हैं तो कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ लड़कियों का ताउम्र सिंगल रहना मजबूरी बनता जा रहा है। चलिए जानते हैं वे कौन से देश हैं जहाँ ज़्यादातर महिलाएँ सिंगल हैं और इसका कारण क्या है?

PunjabKesari

विकसित देशों में बदल रहा ट्रेंड, महिलाएँ शादी से भाग रहीं

हालाँकि कई विकसित देशों में ट्रेंड बदल रहा है। यहाँ के युवा रिलेशनशिप में तो आना चाह रहे हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहते। खासकर दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों में लड़कियाँ ही शादी जैसी ज़िम्मेदारी से दूर भाग रही हैं जिस कारण इन देशों में बर्थ रेट भी तेज़ी से गिर रहा है। इसे सुधारने के लिए यहाँ की सरकारें कई तरह की योजनाएँ लॉन्च कर रही हैं।

PunjabKesari

इन देशों में सिंगल हैं ज़्यादातर महिलाएँ

दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहाँ पर महिलाओं को सिंगल रहना उनकी पसंद नहीं बल्कि मजबूरी है। इस लिस्ट में क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस भी शुमार है। रूस में 30 की उम्र पार कर चुकी ऐसी लड़कियों की जनसंख्या बहुत ज़्यादा है जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। ऐसा ही एक देश हांगकांग भी है जहाँ बहुत सी लड़कियाँ सिंगल हैं। इसके अलावा सल्वाडोर, एस्टोनिया और बेलारूस भी उन देशों में शुमार हैं जहाँ बड़ी तादाद में लड़कियाँ शादी नहीं कर पाती हैं।

यह भी पढ़ें: 1, 2 या फिर 10... जानिए कितने पार्टनर के साथ संबंध बनाने से बढ़ता है HIV एड्स का खतरा? चौंका देगा जवाब!

PunjabKesari

शादी न होने का सबसे बड़ा कारण: बिगड़ा हुआ सेक्स रेशियो

रूस, बेलारूस, एस्टोनिया, सल्वाडोर, हांगकांग जैसे दुनिया के कई देश हैं, जहाँ महिलाओं की शादी न होने का सबसे बड़ा कारण यहाँ का सेक्स रेशियो है। दरअसल इन देशों में महिलाओं और पुरुषों की आबादी में बड़ा अंतर है।

सिर्फ़ रूस की ही बात करें तो रूस में महिलाओं की आबादी 53.50% है जबकि पुरुषों की आबादी केवल 46.50% है। यहाँ का सेक्स रेशियो 86.73 है। यानी यहाँ प्रति 100 महिलाओं पर केवल 86.73 ही पुरुष हैं। पुरुषों की कमी के कारण यहाँ बहुत सी लड़कियों की शादी नहीं होती। इस कारण रूस में बर्थ रेट में भी लगातार गिरावट आ रही है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!