भूकंप के झटकों से फिर कांपी धरती, लोगों में दहशत का माहौल

Edited By Updated: 20 Mar, 2025 09:16 AM

earthquake indonesia tremors intensity 4 2

इंडोनेशिया में 19 मार्च 2025 की रात को एक भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। यह भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात करीब 10 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में थे। झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भारत के समयानुसार, भूकंप 20...

इंटरनेशनल डेस्क. इंडोनेशिया में 19 मार्च 2025 की रात को एक भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। यह भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात करीब 10 बजे हुआ, जब लोग गहरी नींद में थे। झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत का माहौल बन गया। भारत के समयानुसार, भूकंप 20 मार्च को सुबह 3:27 बजे आया।

भूकंप का केंद्र और गहराई

भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सनाना से 104 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। भूकंप विज्ञानियों ने इसे समीक्षा किया है। एक दिन पहले 18 मार्च को भी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी और इसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

क्षति का कोई रिपोर्ट नहीं

हालांकि, 19 मार्च को आए भूकंप से अब तक किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। न ही किसी जनहानि की सूचना है और न ही किसी अन्य तरह की क्षति की कोई रिपोर्ट मिली है। भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन अब तक स्थिति सामान्य बनी हुई है।

दूसरे भूकंप के झटके टोंगा में

इसी दौरान 20 मार्च को टोंगा से 91 किमी दूर 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ। हालांकि, इस भूकंप से भी अब तक कोई नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। यह घटना इंडोनेशिया के बाद एक और चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि भूकंप आए दिन दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में महसूस किए जा रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!