पाक की कोट लखपत जेल में महिला कैदी पर साथी बंदी ने फैंकी उबलती चाय और खाना

Edited By Updated: 29 May, 2023 04:08 PM

pakistan woman prisoner burnt after fellow inmate throws hot tea food

पाकिस्तान में लाहौर की कोट लखपत जेल में एक अन्य कैदी ने एक महिला कैदी पर गर्म चाय और खाना फेंका जिससे उसका चेहरा झुलस गया।

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में लाहौर की कोट लखपत जेल में एक अन्य कैदी ने एक महिला कैदी पर गर्म चाय और खाना फेंका जिससे उसका चेहरा झुलस गया।  घटना 23 मई की है जब महिला कैदियों को खाना बांटा जा रहा था। पंजाब कारागार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्मा नाम की महिला कैदी की हालत स्थिर है।

 

उन्होंने कहा कि कैदी को तुरंत जिन्ना अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी एक छोटी सी सर्जरी की गई। उसने अस्मा पर हमला कर उसे घायल करने वाली महिला कैदी की पहचान फातिमा जहांगीर के रूप में की है। उन्होंने कहा कि जेल अधिकारियों द्वारा घटना की जांच में हमलावर को 'बाइपोलर डिसऑर्डर और सिजोफ्रेनिया' का मरीज पाया गया।

 

अधिकारी ने कहा कि सर्विसेज अस्पताल के एक वरिष्ठ मनोचिकित्सक भी जांच पैनल का हिस्सा थे, उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच के लिए एक अन्य उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!