3 बच्चों को छोड़कर 40 साल की महिला नाबालिग संग फरार, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 11 Jun, 2025 11:52 PM

40 year old woman absconds with a minor leaving behind 3 children

कानपुर के गोविंद नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल की महिला पर 16 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। जब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मामला कोर्ट में पहुंचा। अब कोर्ट के...

नेशनल डेस्क: कानपुर के गोविंद नगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 साल की महिला पर 16 साल के लड़के को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। जब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तो मामला कोर्ट में पहुंचा। अब कोर्ट के आदेश पर गोविंद नगर थाने में महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित लड़के के पिता का कहना है कि महिला उनके मकान में किराए पर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। 31 मार्च 2025 को दोपहर करीब 2 बजे वह उनके बेटे को अपने साथ भगा ले गई। पिता को शक है कि महिला बेटे से गलत काम करवा सकती है। पिता ने बताया कि महिला और उसके पति में अक्सर झगड़े होते थे और वह बार-बार कहने के बावजूद मकान खाली नहीं कर रही थी।

पहले भी भाग चुके थे दोनों

यह पहला मौका नहीं है जब लड़का महिला के साथ गया है। इससे एक हफ्ते पहले दोनों दिल्ली भाग गए थे। उस वक्त लड़के ने पुलिस को बताया था कि वह माता-पिता की मारपीट से परेशान होकर महिला के साथ गया था। थाने में बातचीत के बाद लड़का अपने मामा के घर इटावा चला गया, लेकिन कुछ दिन बाद महिला वहां भी पहुंच गई और फिर उसे साथ ले गई।

लोकेशन दिल्ली में, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस को अब दोनों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। हालांकि अब तक उनके रिश्ते की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिवार ने जब पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की और कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही लड़के को ढूंढ़ निकाला जाएगा और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!