नेपाल में भारतीय युवक की हत्या ! सड़क किनारे झाड़ियों में मिला शव

Edited By Updated: 30 Jun, 2025 01:14 PM

45 year old indian national found dead in nepal s sarlahi

नेपाल के सरलाही जिले के ब्रह्मपुरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में  45 वर्षीय भारतीय नागरिक  का शव  झिमलपुल के पास शनिवार को बरामद हुआ। नेपाल पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान....

International Desk: नेपाल के सरलाही जिले के ब्रह्मपुरी ग्रामीण नगरपालिका क्षेत्र में  45 वर्षीय भारतीय नागरिक  का शव  झिमलपुल के पास शनिवार को बरामद हुआ। नेपाल पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सीतामढ़ी (बिहार) जिले के भदही निवासी बैठा के रूप में हुई है। उनकी मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है और स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच  कर रहा है।

 

 नेपाल पुलिस के आधिकारिक बुलेटिन  में बताया गया कि मृतक का शव सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला।  शव की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है, जिसके बाद  मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। भदही गांव के लोगों ने बताया कि बैठा अक्सर नेपाल जाया करते थे ।अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे नेपाल क्यों गए थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई।  भारतीय दूतावास को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!