छह महीने, पांच बड़े हादसे: अहमदाबाद विमान हादसे से लेकर पहलगाम आतंकी हमले तक, भारत में हुए दिल दहला देने वाले मंजर

Edited By Mehak,Updated: 14 Jun, 2025 04:06 PM

from the ahmedabad plane crash to the pahalgam terror attack

साल 2025 के पहले छह महीने भारत के लिए हादसों से भरे रहे हैं। ताज़ा मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां एक भीषण प्लेन दुर्घटना में 297 लोगों की जान चली गई। यह हादसा इस साल का सबसे बड़ा और भयावह बताया जा रहा है। लेकिन इससे पहले भी इस साल देश में कई...

नेशनल डेस्क : साल 2025 के पहले छह महीने भारत के लिए हादसों से भरे रहे हैं। ताज़ा मामला गुजरात के अहमदाबाद का है, जहां एक भीषण प्लेन दुर्घटना में 297 लोगों की जान चली गई। यह हादसा इस साल का सबसे बड़ा और भयावह बताया जा रहा है। लेकिन इससे पहले भी इस साल देश में कई दर्दनाक घटनाएं हुई।

PunjabKesari

अहमदाबाद विमान हादसा: टेकऑफ के बाद क्रैश, 297 की मौत

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक यात्री विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टेकऑफ के चंद सेकेंड बाद ही विमान एक इमारत से टकरा गया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों और क्रू मेंबर की मौत हो गई। वहीं इमारत में मौजूद लोग भी इस दुर्घटना में जान गंवा बैठे। इस हादसे में कुल मिलाकर 297 लोगों की जान चली गई। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। गौरतलब है कि, हादसे में सिर्फ एक यात्री ही जीवित बच पाया।

PunjabKesari

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 37 की जान गई

28 और 29 जनवरी की रात प्रयागराज में महाकुंभ के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान संगम नोज क्षेत्र में भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। बैरिकेड टूटने और अव्यवस्था के कारण मची भगदड़ में 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। हादसे का मुख्य कारण स्नान स्थल पर जाने की ज़िद और अफरातफरी बताया गया।

PunjabKesari

पहलगाम में आतंकियों का हमला, 26 पर्यटकों की मौत

22 अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम की बैसरन घाटी में खौफनाक आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। मृतकों में कर्नाटक, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कई लोग शामिल थे। हमले में रियल एस्टेट एजेंट, व्यापारी और अकाउंटेंट जैसे लोग शिकार बने।

PunjabKesari

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14 और 15 पर उस समय भगदड़ मच गई जब बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों के लिए जुटे थे। एक विशेष ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने की अफवाह ने हालात बिगाड़ दिए। अफरातफरी के कारण 18 लोगों की जान चली गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 25 से अधिक लोग घायल भी हुए। घटना के समय पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद भी नहीं थे।

PunjabKesari

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न में भगदड़, 11 की जान गई

4 जून को RCB की आईपीएल 2025 में जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, लेकिन लाखों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को एंट्री नहीं मिली तो लाखों की भीड़ ने गेट तोड़ दिए गए, जिससे भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!