सोने में आई गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹6658 सस्ता हुआ गोल्ड

Edited By Updated: 04 May, 2025 02:50 PM

gold prices fall gold becomes cheaper by  6658 from record high

सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ ही समय पहले सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर यानी रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन अब वही सोना करीब ₹6658 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है।

नेशलन डेस्क: सोने की कीमतों में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ ही समय पहले सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर यानी रिकॉर्ड हाई पर था लेकिन अब वही सोना करीब ₹6658 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर यह निवेश का सुनहरा मौका है? आइए आसान भाषा में समझते हैं सोने की मौजूदा चाल को।

अंतरराष्ट्रीय कारण: अमेरिका-चीन में व्यापार तनाव कम होने की उम्मीद

दुनिया के दो सबसे बड़े देश अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चला आ रहा व्यापार युद्ध अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों देश एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं। यदि ऐसा होता है तो इससे वैश्विक आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी और डॉलर मजबूत होगा। डॉलर के मजबूत होते ही सोने की मांग थोड़ी घट जाती है और यही कारण है कि सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का ताजा भाव

भारत में MCX (Multi Commodity Exchange) पर शुक्रवार को सोने की कीमत ₹92,700 प्रति 10 ग्राम रही। जबकि कुछ ही दिन पहले यही सोना ₹99,358 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यानी रिकॉर्ड हाई से अब तक ₹6658 की कमी आ चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो:

  • स्पॉट गोल्ड: $3240.88 प्रति औंस

  • कोमेक्स गोल्ड: $3257 प्रति औंस

ये आंकड़े यह संकेत देते हैं कि सोना फिलहाल थोड़ा नीचे जा सकता है लेकिन लंबी अवधि में फिर से ऊपर भी जा सकता है।

क्या फिर महंगा होगा सोना? जानिए विशेषज्ञों की राय

कमोडिटी मार्केट के विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिका-चीन संबंधों में सुधार से सोने में गिरावट आई है। हालांकि कई जानकारों का यह भी कहना है कि मौजूदा अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता के कारण सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अगले कुछ हफ्तों में सोने का दाम ₹92,000 से ₹94,500 प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकता है।

दिल्ली और मुंबई में सोने का ताजा भाव क्या है?

सोने की रिकॉर्ड कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे आते ही देश के प्रमुख शहरों में भी इसके दामों में गिरावट देखी जा रही है।

  • दिल्ली: ₹92,650 प्रति 10 ग्राम

  • मुंबई: ₹92,810 प्रति 10 ग्राम

इसका मतलब है कि अगर आपने कुछ दिन पहले सोना खरीदा था तो फिलहाल आपको थोड़ी घाटा हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह स्थायी झटका नहीं माना जा रहा।

24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतें क्या हैं?

इंडियन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (IBMA) के अनुसार अलग-अलग कैरेट के सोने के रेट कुछ इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट: ₹93,954 प्रति 10 ग्राम

  • 22 कैरेट: ₹86,062 प्रति 10 ग्राम

  • 18 कैरेट: ₹70,466 प्रति 10 ग्राम

  • 14 कैरेट: ₹54,963 प्रति 10 ग्राम

अगर आप गहनों के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है क्योंकि ज्वेलरी में अधिकतर 22 या 18 कैरेट सोना इस्तेमाल होता है।

चांदी भी हुई महंगी, 1 किलो का रेट जानिए

जहां एक ओर सोना सस्ता हुआ है वहीं चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है। वर्तमान में 1 किलो चांदी का भाव ₹94,125 है। इसका कारण है इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी और मेटल सेक्टर में बढ़ती गतिविधियां।

निवेशक क्या करें?

अगर आप निवेश की सोच रहे हैं तो विशेषज्ञ कहते हैं कि यह "Buy on Dip" यानी गिरावट में खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। लेकिन, छोटे समय के निवेशक थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि अभी भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!