मुंबई में भारी बारिश: शहर के लिए 'येलो अलर्ट', पड़ोसी जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 12:16 PM

heavy rain in mumbai yellow alert issued for the

मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो...

नेशनल डेस्क: मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर तथा उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है। मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई। हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रविवार अपराह्न दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1.91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3.55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1.06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!