इश्क में बदला जेंडर, अब वही प्यार बना ज़िंदगी का सबसे बड़ा दर्द

Edited By Updated: 20 Apr, 2025 03:17 PM

love gender change deception blackmailing bihar begusarai cheater boyfriend

बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि उसने लाखों रुपये खर्च करके अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया। उसने अपने...

नेशनल डेस्क. बिहार के बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवाना हो गया कि उसने लाखों रुपये खर्च करके अपना लिंग परिवर्तन करा लिया और लड़की बन गया। उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी की, लेकिन बदले में उसे बेवफाई और प्रताड़ना मिली। अब उसका पति उसे छोड़कर एक किन्नर के साथ रिश्ते में है।

पीड़ित पहले लड़का होते हुए सन्नी नाम था और लिंग परिवर्तन के बाद मारिया यादव के नाम से जानी जाती है। अब इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसने साहेबपुर कमाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मारिया यादव ने पुलिस को बताया कि वह एक साधारण परिवार से है। साल 2017 में उसकी दोस्ती साहेबपुर कमाल के बाबूबरही गांव के रहने वाले पीयूष यादव से हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरा महसूस करने लगे और साथ जीने की कसमें खाने लगे। चूंकि दोनों लड़के थे, इसलिए उनके रिश्ते को पति-पत्नी के रूप में सामाजिक मान्यता मिलना मुश्किल था। मारिया के अनुसार, पीयूष के कहने पर उसने साल 2019 में अपना लिंग परिवर्तन कराया। सन्नी अब मारिया बन चुकी थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे और साल 2021 में गोरखपुर कोर्ट में उन्होंने शादी कर ली।

मारिया यादव का आरोप है कि वह पीयूष का सारा खर्चा खुद उठाती थी, उसे कई उपहार दिए और उसकी हर तरह से आर्थिक मदद करती थी। उनके इस रिश्ते के बारे में दोनों परिवारों को भी जानकारी थी। लेकिन यह रिश्ता नवंबर 2024 तक ही टिक सका।

मारिया ने बताया कि पीयूष के कहने पर उसने अपने खर्च पर उसे कोलकाता भेजा, जहाँ वह ड्राइविंग का काम करने लगा। वहीं पर उसकी मुलाकात सुमन नाम की एक किन्नर से हुई। पीयूष अपनी पत्नी मारिया को छोड़कर सुमन किन्नर के प्यार में पड़ गया। मारिया का आरोप है कि पीयूष उसे लगातार धोखा देता रहा और सुमन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करता रहा, लेकिन सच्चाई सामने आ गई।

मारिया ने बताया कि पीयूष और उसके बीच झगड़े बढ़ने लगे। एक दिन कोलकाता जाकर पीयूष ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, जब उसने दूसरे नंबर से फोन किया तो पीयूष ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारिया साहेबपुर कमाल थाने पहुंची और पीयूष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए पीयूष यादव की तलाश में उसके गांव दबिश दी, लेकिन वह फरार हो चुका था। पीयूष यादव के परिवार वालों ने इस रिश्ते पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है और मारिया के परिजन भी चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस का कहना है कि पीयूष के मिलने के बाद दोनों पक्षों के परिवारों को आमने-सामने बैठाकर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया जा सकता है। यह मामला एक दर्दनाक प्रेम कहानी बनकर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने प्यार के लिए अपना सब कुछ बदल दिया, लेकिन बदले में उसे सिर्फ धोखा और अकेलापन मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!