कांग्रेस का आरोप - बीड मस्जिद विस्फोट महाराष्ट्र में अशांति फैलाने की महायुति की साजिश हो सकती है

Edited By Updated: 31 Mar, 2025 06:33 PM

mahayuti s intention to create unrest in maharashtra congress

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीड में एक धार्मिक ढांचे में विस्फोट राज्य में सांप्रदायिक अशांति भड़काने के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के ‘‘उद्देश्य'' का हिस्सा हो सकता है।

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि बीड में एक धार्मिक ढांचे में विस्फोट राज्य में सांप्रदायिक अशांति भड़काने के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के ‘‘उद्देश्य'' का हिस्सा हो सकता है। सपकाल ने आरोप लगाया कि प्रगतिशील महाराष्ट्र में अंग्रेजों के जमाने की ‘फूट डालो और राज करो' की नीति अपनायी जा रही है और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलायी जा रही है। सपकाल ने बुलढाणा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘विविधता में एकता भारत और इसके लोगों की पहचान है। महाराष्ट्र धर्म स्वाभाविक रूप से प्रगतिशील है, लेकिन यह सांप्रदायिकता के संकट का सामना कर रहा है।'' कांग्रेस नेता सपकाल ने राज्य में फूट डालो और राज करो की ब्रिटिशकालीन नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सदबुद्धि आएगी। सत्तारूढ़ गठबंधन महाराष्ट्र को अशांत रखना चाहता है और बीड मस्जिद विस्फोट इसी मकसद का हिस्सा हो सकता है।''

PunjabKesari

ईद-उल-फितर से पहले रविवार की सुबह जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव में दो समूहों के बीच तकरार के बाद एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति में गिरावट आ रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कई मामलों में अपराधी नहीं मिलते। कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।'' पुलिस के अनुसार, इस साल जनवरी से महाराष्ट्र में सांप्रदायिक अशांति की 823 घटनाएं हुई हैं, जिसमें नागपुर में हुई हिंसा भी शामिल है। पुलिस ने कहा है कि हाल के दिनों में छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह की कब्र को हटाने की दक्षिणपंथी संगठनों की मांग को लेकर नंदुरबार, पुणे (ग्रामीण), रत्नागिरि, सांगली, बीड और सतारा जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में सांप्रदायिक अशांति देखी गई। औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के विरोध प्रदर्शन के बाद सत्रह मार्च को मध्य नागपुर के कई इलाकों में भीड़ ने उत्पात मचाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!