फरवरी में ही तपने लगे पहाड़, शिमला में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड...दिल्ली में भी चढ़ा पारा

Edited By Seema Sharma,Updated: 19 Feb, 2023 01:03 PM

mercury started rising in february itself

देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। फरवरी में ही पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। शिमला में पारा चढ़ने लगा है।

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। फरवरी में ही पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। शिमला में पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और गुजरात में भी तापमान अधिक रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर या शाम में आंशिक रूप से बादल छा जाने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली में पारा बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी भी खराब होनी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, शिमला शहर में शुक्रवार (18 फरवरी 2023) को अधिकतम पारा 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2006,19 फरवरी को अधिकतम पारा 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था।

 

वहीं, इससे पहले शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर, झारखंड, बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर, असम, मेघालय और मध्य महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। कश्मीर में अगले दो-तीन दिन तक बारिश एवं बर्फबारी होने के आसार हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!