TATA Group का बड़ा ऐलान: Plane Crash में मारे गए लोगों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की दी जाएगी सहायता राशि

Edited By Anu Malhotra,Updated: 12 Jun, 2025 07:59 PM

plane crash air india flight ai171  tata group n chandrasekaran rs 1 crore

अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की भीषण दुर्घटना के बाद करीब 242 लोगों में 204 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं इस बीच टाटा ग्रुप ने पीड़ितों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की...

नेशनल डेस्क:  अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI171 की भीषण दुर्घटना के बाद करीब 242 लोगों में 204 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं इस बीच टाटा ग्रुप ने पीड़ितों के परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी टाटा ग्रुप उठाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिल सके। 
 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा: “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह दिल दहला देने वाली घटना है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।”

 टाटा ग्रुप का मानवीय पहल – आर्थिक सहायता और पुनर्निर्माण का ऐलान

इस दुखद घड़ी में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक संवेदनशील और मानवीय कदम उठाते हुए बयान जारी किया है। उन्होंने कहा: “एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुर्घटना से हम गहरे दुख में हैं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।”

टाटा ग्रुप की मदद में प्रमुख घोषणाएं:

  • प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹1 करोड़ की सहायता राशि।

  • घायलों के इलाज का पूरा खर्च टाटा समूह द्वारा वहन किया जाएगा।

  • बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के पुनर्निर्माण में सहयोग।

यह पहल न केवल प्रभावित परिवारों के लिए राहत का स्रोत बनेगी, बल्कि उस विश्वास को भी मजबूत करती है जो टाटा समूह के प्रति देश की जनता रखती है।

वर्तमान में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं। एयर इंडिया, DGCA और AAIB की टीमें जांच और सहायता कार्यों में जुटी हैं। वहीं, राज्य और केंद्र सरकार पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!