गले में रुद्राक्ष की माला, हाथ में कलावा! 16 साल की गर्लफ्रेंड को 20 बार चाकू से गोद कर मारने वाले साहिल का ऐसा था मर्डर प्लान

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 May, 2023 10:22 AM

shahbad dairy love jihad victim sahil sakshi murder case delhi murder

द‍िल्‍ली को फिर से दहला देने वाला साक्षी हत्याकांड ने एक बार फिर से राजधानी को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी  इलाके में कल एक 16 साल की नाबाल‍िग लड़की को उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने करीब 20 बार चाकू से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया।  इतना ही...

नई द‍िल्‍ली:  द‍िल्‍ली को फिर से दहला देने वाला साक्षी हत्याकांड ने एक बार फिर से राजधानी को शर्मसार कर दिया है। दिल्ली के शाहबाद डेरी  इलाके में कल एक 16 साल की नाबाल‍िग लड़की को उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने करीब 20 बार चाकू से गोद कर उसे मौत के घाट उतार दिया।  इतना ही नहीं उस पर 6 बार बड़े पत्‍थर से भी वार क‍िये, ज‍िसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीड‍िया पर वायरल है।

इस घटना के बाद आरोपी साह‍िल मौके से फरार हो गया जिसके बाद उसे यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया।   दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड की जांच लव ज‍िहाद के एंगल से भी कर रही है. दरअसल, साहिल की ग‍िरफ्तारी के बाद उसकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहा है और उसके हाथ में कलावा भी बंधा हुआ है। 
 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक साक्षी की हत्‍या करने के बाद साहिल रिठाला गया था और उसने हथियार को वहीं फेंक द‍िया था। इसके बाद वह बस पकड़कर उत्‍तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी ने अपने कबूलनामा में कहा है कि उसे साक्षी कुछ दिनों से उसे इग्नोर कर रही थी। जिस वजह से उसने इस खुंखार मर्डर को अंजाम दिया। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!