रोड साइड मैकेनिक्स के लिए खुशखबरी, 20 हजार मैकेनिक्स को ट्रेनिंग देगी हीरो इलेक्ट्रिक

Edited By Updated: 04 Apr, 2021 02:21 PM

good news for road side mechanics hero electric will train

देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल के दौरान सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने...

बिजनेस डेस्कः देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन साल के दौरान सड़क किनारे बैठने वाले 20,000 मैकेनिक्स को इलेक्ट्रिक वाहनों को ठीक करने का प्रशिक्षण देगी। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी। 

यह भी पढ़ें-  बीते हफ्ते इन 8 कंपनियों ने किया निवेशकों को मालामाल, Mcap 1.28 लाख करोड़ रुपए बढ़ा 

4,000 मैकेनिक्स को दे चुकी है ट्रेनिंग 
गुरुग्राम की कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं। इसके अलावा कंपनी का इरादा अगले दो साल के दौरान करीब 20,000 चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी है। कंपनी पहले ही 4,000 मैकेनिक्स को प्रशिक्षण दे चुकी है। साथ ही आज की तारीख तक कंपनी ने 1,500 के करीब चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। 

यह भी पढ़ें- राधाकिशन दमानी ने खरीदा देश का सबसे महंगा बंगला, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

चार्जिंग स्टेशन पर दिया जा रहा है ध्यान
हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा, ‘‘देश में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार है। ऐसे में कंपनी विभिन्न कारोबारी क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है।'' मुंजाल ने बताया कि देश में कंपनी के 600 डीलर और सब-डीलर हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने सड़क के आसपास बैठने वाले 4,000 मैकेनिक प्रशिक्षित किए हैं। 2023 तक या 2024 की शुरुआत तक हमारा इरादा इसे 20,000 करने का है। मुंजाल ने कहा कि इसके अलावा कंपनी चार्जिंग ढांचे पर भी ध्यान दे रही है। अभी तक कंपनी ने 1,500 चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। कंपनी का इरादा इसे 20,000 करने का है। उन्होंने कहा कि हम बहुस्तरीय रुख अपना रहे हैं, जिससे ग्राहकों को भरोसा दिया जा सके।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 9 रुपए में मिल रहा LPG सिलेंडर! आसान तरीके से आप भी उठा सकते हैं फायदा 

एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचने का लक्ष्य
कारोबारी योजना के बारे में मुंजाल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी का एक लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचने का लक्ष्य है। बीते वित्त वर्ष की तुलना में यह लगभग दोगुना है। बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने 53,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया बेचे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!