आज का राशिफल 1 जून, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 01 Jun, 2023 07:39 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कारोबार में तरक्की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। आज कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा जो कि किसी भी स्तर पर संभव हैं। नौकरी चाहने वाले व्यक्ति आज आवेदन भेज सकते हैं, आज उनको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे की सम्भावना है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आज किसी को दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर गंभीर दिखाई देंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों की आय में वृद्धि होगी, परन्तु साथ ही अधिक जिम्मेदारियों भरा काम भी मिल सकता है। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल रहेगा।
उपाय- पीतल के बर्तन घर में उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में किसी के बहकावे में आकर कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा। लेखन के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए भी आज का दिन शुभफलदायक रहेगा। महिलाएं स्वयं के रखरखाव पर ज्यादा ध्यान देने की कोशिश करेगी।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अनावश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आज बिना मांगे किसी को कोई सलाह न दें।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज पदोन्नति मिल सकती है। आज हर क्षेत्र में आपको परिश्रम के अनुसार परिणाम प्राप्त करेंगे। पीठ का दर्द परेशानी का कारण बनेगा।
उपाय- काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में लाभ होगा। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक देगा। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। कारोबार में अपनी डील को पूरा करने के लिए ऋण लेने की स्थिति बन सकती है।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक अथवा राजनीति कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!