May 2023 Tarot Monthly Rashifal: आपके कार्ड लाएं हैं क्या खास

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2023 07:28 AM

may monthly rashifal

मेष- इस महीने आप बहुत सारी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। उधार देने से बचें, पैसा फंसने की संभावना है। घर-परिवार को नियोजित तरीके से चलाने से बहुत सारी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस महीने आप बहुत सारी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। उधार देने से बचें, पैसा फंसने की संभावना है। घर-परिवार को नियोजित तरीके से चलाने से बहुत सारी समस्याओं से बचा जा सकता है। अध्ययन करने वाले बच्चों को बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। बेरोजगारों को विशेष सफलता मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का मुद्दा आपके पक्ष में हल होगा।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- वायव्य
शुभ अंक- 6

वृष- इस महीने कोई भी महत्वपूर्ण कार्य मेहनत से अधिक लाभ देगा। साथी के साथ चल रहे झगड़े को शांति से हल करने में ही भलाई है अन्यथा अलगाव की स्थिति बन सकती है। किसी पर जरूरत से अधिक विश्वास न करें। एक छोटी सी गलती बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती है। विरोधाभासी प्रवृत्ती के लोगों से बड़ी सीख मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा।
उपाय- महालक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मिथुन-  इस महीने किसी भी तरह की यात्रा अच्छा लाभ देगी। नए संपर्क बनेंगे, जिससे अच्छा मुनाफा हासिल होगा। प्रकृति के साथ कुछ समय बिताना लाइफ में बड़ा बदलाव लाएगा। अपने आसपास काम कर रहे लोगों पर नजर बनाए रखें, साथ ही साथ सावधानी भी बरतें। प्रेम मामलों में निराशा देखी जा सकती है। गले से संबंधित समस्या को अनदेखा न करें।
उपाय- तुलसी के पौधे के पास दीपक प्रज्वलित करें।
शुभ रंग- भूरा
शुभ दिशा- आग्नेय
शुभ अंक- 9

कर्क- इस महीने धन का निवेश करना बड़ा लाभ देगा। लाभदायक व्यवसाय यात्रा को पूरा करने में घर वालों का साथ रहेगा। किसी और की गलती के कारण कुछ नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अपने सम्मान के प्रति सतर्क रहें, कोई अपना धोखा दे सकता है। साथी के साथ विदेश जाने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य ठीक होने में थोड़ा समय लगेगा। व्यायाम पर ध्यान दें, हेल्दी महसूस करेंगे।
उपाय- कन्या पूजन करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 5

सिंह- इस महीने सामाजिक कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। राजनीतिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बड़े लोगों से जान-पहचान अच्छा लाभ देगी। रुके कामों को गति मिलेगी। घर-परिवार के लिए समय न निकलना ग्रह-कलेश का कारण बनेगा। पुराने प्रेम संबंधों को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। नीम- हकीम के चक्करों से दूर रहें।
उपाय- हनुमान जी को लाल गुलाब से बनी माला पहनाएं।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

कन्या- इस महीने नए संपर्क बनेंगे। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों का साथ जीवन में बहारें लाएगा। आपके व्यक्तित्व में सुधार होगा, घर-परिवार में खुशहाली छाएगी। दीर्घकालिक योजनाएं बनाना लाइफ में टर्निंग प्वाइंट लाएगा। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इस महीने उचित समय मिलेगा। प्रेम मामलों में सफलता मिलेगी। बदलते मौसम के कारण छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी।
उपाय- मां भगवती को लाल रंग की चुनरी भेंट करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 8

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- इस महीने भूमि और वाहन से संबंधित इच्छाएं पूरी होंगी। व्यावसायिक गतिविधियों में भी सुधार होगा। अपने फैसले खुद से लेना हितकर रहेगा, दूसरों के दिमाग से न चलें। युवा विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षित होकर करियर के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। परिवार में विदेशी रिश्तेदार का आना हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें और भोजन को सही तरीके से लें।
उपाय- गौशाला में गाय का चारा दान करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- इस माह की शुरुआत सुख-समृद्धि के साथ होगी। कार्यक्षेत्र में की गई यात्रा सफलता प्रदान करेगी। व्यापार से जुड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं, ये फैसले भविष्य में फायदे का कारण बनेंगे। माह के मध्य समय में युवाओं को कार्य करने के नए मौके मिलेंगे लेकिन आलस के कारण अपना नुकसान कर सकते हैं। महीने के अंत दिनों में परिवार वालों के साथ प्रेम-प्यार पहले से भी ज्यादा बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
उपाय- आलू का दान करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- नैऋत्य
शुभ अंक- 1

धनु- इस माह कारोबारियों को लाभ के बहुत से मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की चाह रखते हो तो वो भी जल्द पूरी हो जाएगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। परीक्षा के बढ़िया नतीजे मिलेंगे। अगर दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो उसे स्थगित कर दें। माता-पिता के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा।
उपाय- भगवान राम के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

मकर- इस महीने आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है, सावधानी बरतें। व्यवसाय और नौकरी में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे।  वित्तीय योजना से संबंधित कार्यों को गुप्त रखें, किसी के साथ भी शेयर न करें। व्यक्तिगत व्यस्तता के चलते परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन बाहर के खाने से परहेज रखें।
उपाय- शाम के वक्त शमी के पेड़ की पूजा करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 9

कुंभ- इस मंथ आय के बहुत से अवसर मिलेंगे। करियर में उन्नति का योग हैं। व्यापारी लोग किसी नई जगह पर निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। युवा किसी के साथ कोई वादा न करें, जिसे पूरा करने की क्षमता न रखते हों। करीबी रिश्तेदारों के साथ मतभेद होने की संभावना है। महीने के अंत समय में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 7

मीन- इस महीने धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोग अपने काम को लेकर सजग रहेंगे। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी भी तरह के लेन-देन से बचें। परिवार वालों के सामने अपनी बात को रखने का प्रयास करेंगे, सोच-समझ कर बोलें। ज्यादा काम की वजह से पैरों का दर्द परेशान करेगा।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- ईशान
शुभ अंक- 1

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!