Sawan third Somvar 2026 Upay : मन की उलझन और चंद्र दोष से राहत पाने के लिए तीसरे सावन सोमवार पर करें ये खास उपाय

Edited By Updated: 16 Aug, 2026 04:04 PM

sawan third somvar 2026 upay

सावन के महीने में शिव जी के भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और कई तरह के उपाय करते हैं। हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

Sawan third Somvar 2026 Upay : सावन के महीने में शिव जी के भक्त भोलेबाबा को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और कई तरह के उपाय करते हैं। हिंदू धर्म में सावन का महीना शिव जी की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह के प्रत्येक सोमवार का अपना एक विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है और भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया हुआ है।  इसलिए  सावन के तीसरे सोमवार पर शिव जी की विशेष पूजा करने और उपाय करने से मानसिक तनाव दूर होता है और  कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से राहत मिलती है। 

Sawan third Somvar 2026 Upay

चंद्र दोष और मानसिक शांति के लिए अचूक उपाय

कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक
सावन के तीसरे सोमवार को प्रातःकाल शिवलिंग पर तांबे या चांदी के लोटे से कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर अर्पित करें। जलाभिषेक करते समय "ॐ नमः शिवाय" या "ॐ सोम सोमाय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय चंद्र दोष के प्रभाव को शांत करता है।

Sawan third Somvar 2026 Upay

शिवलिंग पर अक्षत अर्पित करें
शिव पूजा में बिना टूटे हुए चावल का उपयोग विशेष फलदायी होता है। शिवलिंग पर एक मुट्ठी साबुत चावल चढ़ाने से मानसिक संताप दूर होता है और जीवन में स्थिरता आती है।

सफेद वस्तुओं का दान
ज्योतिष में सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को सफेद चीजें जैसे चावल, चीनी, दूध, दही, मिश्री या सफेद वस्त्र का दान करें। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

चांदी के पात्र से जल अर्पण
यदि संभव हो, तो शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए चांदी के लोटे का प्रयोग करें। चांदी पर चंद्रमा का अधिपत्य होता है, जिससे मन शांत और ऊर्जावान महसूस करता है।

Sawan third Somvar 2026 Upay

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!