Tarot Card Rashifal (5th November, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Nov, 2022 07:12 AM

tarot card rashifal

मेष-  आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, कोई खुशखबरी मिलेगी। उम्मीद से अधिक निवेश करने का मौका

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  आज का दिन कामकाज ढूंढ रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा, कोई खुशखबरी मिलेगी। उम्मीद से अधिक निवेश करने का मौका मिलेगा। सरकारी काम कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष- आज पुराने समय से रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ फालतू विवाद की स्थिति बनने के चांस हैं, सावधान रहें। परिवार वालों के साथ अपनी समस्या को शेयर करेंगे। ज्यादा काम की वजह से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे।

मिथुन- आज अपनी प्रतिभा के बल पर भाग्य जागृत करने में सफल होंगे। कला, टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। घरवालों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। लंबे अर्से के बाद किसी अतिथि का आना अच्छा लगेगा। शरीर में डिहाइड्रेशन की कमी हो सकती है।

कर्क- आज का दिन कारोबार के लिए बेहतर है। किसी मित्र की सहायता से योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन अचानक कोई बड़ा खर्चा होने की संभावना है। छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करना अच्छा लगेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, भविष्य में बड़ी समस्या हो सकती है।

सिंह- आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ने से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर सजग रहेंगे। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ी डील फाइनल होगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे।

कन्या- आज पुराने काम को पूरा करने से आर्थिक लाभ प्राप्त होता हुआ नजर आएगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है, सोच-समझकर बोलें। गृहस्थ जीवन में कुछ समस्याएं जाने-अनजाने अपना सिर उठाएंगी। बदन दर्द की तकलीफ की वजह से डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।

तुला- आज अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिससे घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से भेंट मिलेगी। धार्मिक आयोजन करवाने की सोचेंगे। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना भारी पड़ेगा। सिर दर्द की तकलीफ बढ़ेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक-
आज कोई जरुरी काम शुरू करने से पहले घर के वरिष्ठ से सलाह लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट हासिल करने में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार रखेंगे। वाणी की मधुरता बनाए रखें। पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना है।

धनु- आज सामाजिक गतिविधियों में योगदान देने से पहचान बनेगी। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की मिलने की सम्भावना है। संतान की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ परेशान रहेगा। एकांत में समय व्यतीत करने का मन करेगा। सेहत के प्रति सजग रहेंगे।

मकर- आज व्यवसाय में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से थकान बनी रहेगी।

कुम्भ- आज बड़ी इच्छा को पूरा होता देखकर आनंद महसूस होगा। किसी भी काम की योजना बनाकर चलें। पारिवारिक मसला हल होगा। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे। सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मीन- आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। बिजनेस व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए रखें। पैसों से संबंधित निवेश के कारण फायदा मिल सकता है। युवाओं के बीच करियर को लेकर एकाग्रता बढ़ती हुई नजर आएगी, जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी। 

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!