Tarot Card Rashifal (12th April):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 12 Apr, 2024 06:47 AM

tarot card rashifal

आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। छात्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

वृष- कार्यक्षेत्र में सभी काम सफल होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। छात्र आलस्य छोड़कर परिश्रम करें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सिरदर्द जैसी शारीरिक समस्या महसूस होगी।      
                                                                                                                                                               
मिथुन- किसी का सहयोग कारोबार में लाभ पहुंचा सकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। घर में मंगलमय कार्यक्रम होने से सुख-शांति रहेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क- व्यापार के मामले में विदेशी कंपनी से लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपनी पढ़ाई पर और अधिक फोकस करने की जरूरत है। साथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  

सिंह- कारोबार के मामले में मिली-जुली स्थिति रहेगी। अविवाहितों के विवाह के योग बन रहे हैं। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें पढ़ाई में दिक्कत आएगी। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।  

कन्या- व्यवसाय के क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी। गाड़ी ध्यान से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है।  

तुला- कारोबार और धन संपत्ति में लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई परेशानी आ सकती है। ब्लड प्रेशर और सर्दी जैसी छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं होंगी।

वृश्चिक- व्यवसाय के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आपकी कटु वाणी काम में बाधा उत्पन्न करेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। कंधों में दर्द जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

धनु- आज का दिन खुशियों भरा रह सकता है बेशर्ते अपने स्वभाव में मधुरता रखें। शादीशुदा जिंदगी में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, संभलकर रहें। छात्र पहले से अधिक मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी ।

मकर- कारोबार के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा है, धन-लाभ में वृद्धि होगी। छात्रों को मनचाही सफलता हासिल होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा। घुटनों में दर्द की समस्या रह सकती है।

कुम्भ- बिजनेस में अनुकूल परिस्थितियां रहने वाली हैं, दूसरों की बुद्धि की बजाय खुद की समझ से काम करें। शिक्षा से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। बच्चों की खुशी के लिए उनके साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। पैरों में दर्द रहेगा।  
 
मीन
- व्यापार के काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग को नौकरी में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। मां-बाप के साथ समय गुजार कर मन को खुशी मिलेगी। कहीं घूमने जाएंगे। सर्वाइकल की समस्या रहेगी।

 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!