Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Aug, 2023 07:27 AM

मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को नया ऑर्डर मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में काम का तनाव बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने के लिए किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। जीवन साथी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव बना रहेगा।
वृष- आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। घर में किसी की नौकरी पक्की होने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कहीं पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। बहन की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।
मिथुन- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कानूनी मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।
कर्क- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में योजना अनुसार काम करने से बहुत खुशी मिलेगी। किसी पर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचें। सरकारी मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। निजी जीवन में चल रही कोई समस्या दूर होने से राहत मिलेगी। किसी भी अजनबी से कोई बात शेयर न करें। ससुराल पक्ष से कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है।
कन्या- किसी को भी पैसा उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें। छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने की आवश्यकता पड़ सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे, उनको इंटरव्यू के लिए कॉल आने की संभावना है।
तुला- आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बहुत ही सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है। घर में किसी विदेशी मेहमान का आगमन हो सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर भाईयों के बीच मन-मुटाव होने की संभावना है।
वृश्चिक- आज माता-पिता के आर्शिवाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अगर कोई वाद-विवाद चल रहा है तो वो सुलझ सकता है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पिता की सेहत में सुधार होने की आशा है।
धनु- आज का दिन बहुत ही बिजी रहने वाला है। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो वह समस्या खत्म होगी। किसी नए घर या वाहन खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। किसी अपने का रिश्ता पक्का होने से घर में मेहमानों का आना- जाना लगा रहेगा। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
मकर- आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं।
कुम्भ- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। किसी करीबी के यहां से कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी।
मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर कोई मामला कानूनी रूप से विवादित है, तो उसमें जीत मिलेगी। किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों को करने में अपना सहयोग देंगे।