Tarot Card Rashifal (6th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Nov, 2023 06:39 AM

tarot card rashifal

मेष- आज किसी परिजन से मुलाकात पर प्रसन्नता होगी। घर में चल रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी। व्यवसाय और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज किसी परिजन से मुलाकात पर प्रसन्नता होगी। घर में चल रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। लवमेट अपनी सूझबूझ से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। पार्टनर से मिली मदद की वजह से व्यक्तिगत समस्या दूर होगी। जिनका विवाह तय होने में देर हो रही थी, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। एसिडिटी ठीक करने की कोशिश करें।

मिथुन- व्यापार से जुड़े लोग अपने काम पर ध्यान दें। अन्य बातों में उलझना आपके लिए तकलीफ बढ़ाएगा। संतान की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

कर्क- आज इस राशि के छात्र सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है पर लेन-देन के मामले में सावधानी रखनी होगी। लव पार्टनर के साथ हसीन पल बिताएंगे। पुराना रोग फिर से उभरने की संभावना है।

सिंह- आज करियर और रोजगार में कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम हासिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता हैं। ऑफिस में बेवजह किसी से बहस करने से बचें। किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे लेकिन विवाद से बचें।

कन्या- आज कन्या राशि वालों को फिजूलखर्ची के कारण किसी दोस्त से कर्ज लेना पड़ सकता है। छात्र अपने करियर को लेकर भविष्य के लिए रणनीति बनाएंगे। किसी तीसरे की वजह से साथी के साथ झगड़ा होने की संभावना है। मौसमी रोग सता सकते हैं।

तुला- सोशल मीडिया से जुड़े लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। बिजनेसमैन अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे व्यापारी से कोई डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी। थकान होने की वजह से निराशा बढ़ सकती है।

वृश्चिक- काम के प्रति भागदौड़ बनी रहेगी, धैर्य के साथ काम को अच्छे तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। परिवार के साथ शॉपिंग पर जाने का प्लान बनाएंगे। पेट का दर्द बढ़ सकता है।

धनु- बिजनेस के लिए की गई कोई यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी आपको खुश होने की कोई खास वजह देंगे। इस राशि के युवा मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे। खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

मकर- आज करियर में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को नए अवसर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी दोस्त की पार्टी पर जाने का प्लान बनाएंगे, मौज-मस्ती के भरपूर मोके मिलेंगे।

कुम्भ- कला और अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए  भाई की मदद लेनी पड़ सकती है। संतान की और से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दांत का दर्द बढ़ सकता है।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनकी पहली बनाई हुई कोई योजना सफल होगी और अच्छा लाभ मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत में सुधार होगा।

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!