Tarot Card Rashifal (20th november): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Nov, 2023 07:29 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में ज्यादा बिजी रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ऑफिस के काम में ज्यादा बिजी रहने के कारण आप अपने आसपास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्यार और विश्वास बढ़ेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष की और से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ा काम करने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। किसी को उधार दिया पैसा वापिस मिल सकता है। युवा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की कोशिश करेंगे।

कर्क- आज का दिन आपके लिए कुछ नया बदलाव लेकर आने वाला है। कई दिनों की कड़ी मेहनत व बिजी लाइफ के बाद दोस्तों के साथ पार्टी करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। माता-पिता की तरफ से कोई स्पेशल सरप्राइज मिल सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे।

कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने काम और विचार को परिवार के साथ बैठकर साझा करेंगे। बिजनेस क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं का दिन बहुत लाभदायक रहने वाला है। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी पर जाने का मौका मिलेगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। माता की सेहत में सुधार नजर आएगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण अपने काम को पूरा करने में समस्या हो सकती है। जीवनसाथी के साथ हनीमून पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए थोड़ा उत्तम रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। संतान की उन्नति से खुशी मिलेगी।

मकर- आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही किसी परेशानी को लेकर पिता जी से बात कर सकते हैं। इस राशि के युवा कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान की संगत की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कुम्भ- आज इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा। किसी मांगलिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम के लिए डेडीकेशन बढ़ाने की जरूरत है। अचानक से धन लाभ हो सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस के कारण किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से रिलेशनशिप भी बदलेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!