Tarot Card Rashifal (25th March): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 25 Mar, 2024 10:44 AM

tarot card rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। साझेदारी में किए गए कारोबार में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। व्यापार में मनचाहे बदलाव कर सकते हैं। साझेदारी में किए गए कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेंगे।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। जीवनसाथी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। संतान की संगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। गैस की समस्या रहेगी।

सिंह राशि वालों का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बाहर छाई रहेगी। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।  

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के युवा वर्ग परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। घर के लिए कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। घर में विदेशी मेहमानों के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से बाहर जाना पड़ सकता है। किसी काम को पूरा करने में दोस्त का पूरा साथ मिलेगा। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।

वृश्चिक राशि के लोगों को बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों से बातचीत करेंगे। किसी दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में बॉस आपको कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। काम में व्यस्त रहने की वजह से घर वालों को समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कोई फैसला लेंगे।  

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई रुका हुआ कार्य पूर होगा। सिर में भारीपन रहेगा।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। मन में चल रही किसी परेशानी को जीवनसाथी के साथ शेयर करेंगे। इस राशि के छात्र अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ हनीमून के लिए विदेश जाएंगे।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। इस राशि के सिंगल लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!