आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Nitika,Updated: 21 Jan, 2023 08:12 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल आप अधिकतम फैसले भावनाओं में आकर लेने की कोशिश करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा परंतु कुछ कार्यों में विलंब का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के महीने में लोग आपको आपके पथ से भटकाने की कोशिश करेंगे। नैतिकता का साथ न छोड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों में पड़ सकते हैं। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने का समय धर्म-कर्म के कामों में बीतेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। जून के महीने में आलस्य के कारण काम में मन कम लगेगा परंतु यथा उचित मेहनत करके अपने काम को समय से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जुलाई के महीने में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। पिता की सलाह से आपके कार्य पूर्ण होंगे। सितंबर के महीने में व्यापार में प्रमोशन के रास्तों पर धन खर्च होगा। अक्टूबर के महीने में बच्चे आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे। समय आपके लिए शुभ है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए समय श्रेष्ठ है। नवंबर के महीने में सेहत का ख्याल रखें। गले संबंधी तकलीफ हो सकती है। दिसंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। एक लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kunsli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!