Venus Transit: आज से शुक्र हो जाएंगे बेहद पावरफुल, 25 दिसंबर तक बजेगा इनका डंका

Edited By Updated: 30 Nov, 2023 09:11 AM

venus transit

शुक्र ग्रह आज 30 नवंबर से बेहद पावरफुल होने जा रहे हैं और अपनी ही तुला राशि में आकर अब शुक्र ग्रह अपनी पूरी चमक बिखरने वाले हैं। शुक्र अपना पूरा जलवा दिखाने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Gochar 2023: शुक्र ग्रह आज 30 नवंबर से बेहद पावरफुल होने जा रहे हैं और अपनी ही तुला राशि में आकर अब शुक्र ग्रह अपनी पूरी चमक बिखरने वाले हैं। शुक्र अपना पूरा जलवा दिखाने वाले हैं। 30 नवंबर से 25 दिसंबर तक पूरे 25 दिन इस ब्रह्मांड में अब शुक्र ग्रह का डंका बजता दिखाई देगा। शुक्र ग्रह जब-जब अपनी तुला राशि में गोचर करते हैं, तब तब बेहतरीन फल देते हैं। कुछ लोगों की कुंडली में करोड़पति होने का योग बना देते हैं। कईयो की लॉटरी लग जाती है यानी शुक्र मेहरबान होकर छप्पर फाड़ धन देने लगते हैं। 30 नवंबर को जब शुक्र ग्रह का अपनी तुला राशि में गोचर होगा तो कई राशियों के नसीब पलटते नजर आएंगे और इन राशियों को शुक्र के इस गोचर से बड़ी खबर मिलेगी। कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जिंदगी में कुछ खास होगा। कोई लंबे समय से चली आ रही मनोकामना पूरी होगी यानी कुछ राशियों के चेहरे पर खुशियों भरी चमक भी आएगी और यह चमक लेकर आएंगे शुक्र ग्रह।

PunjabKesari Shukra Gochar

यह वही शुक्र ग्रह हैं, जिन्हें हमारे ज्योतिष में प्रेम, रोमांस, धन-दौलत, विलासिता, ऐश्वर्या, स्त्री सुख, वाहन सुख और प्रेम सुख का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह हमें भौतिक सुख देता है, कला और प्रतिभा देता है यानी आर्टिस्टिक नेचर देता है। अपोजिट सेक्स को अपनी और आकर्षित करने की क्षमता देता है। शुक्र को अंग्रेजी में वीनस भी कहा जाता है और वीनस का मतलब होता है सौंदर्य की देवी।

जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, व्यक्ति को जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।वह व्‍यक्ति अकूत धन-संपत्ति का मालिक बनता है। लग्‍जरी लाइफ जीता है। उसके जीवन में भरपूर प्रेम रहता है। उसकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है। ऐसे जातक का पार्टनर के साथ हमेशा प्रेम बरकरार रहता है। ऐसे लोगों की ब्रांडेड चीजों में रुचि होती है। महंगे कपड़े, महंगी घड़ी, महंगे मोबाइल, लग्जरी गाड़ी रखना उनका शौक होता है।

शुक्र ग्रह 30 नवंबर की रात 12.05 पर अपनी नीच कन्या राशि से बाहर आकर तुला राशि में गोचर करेंगे। जो कि शुक्र की मूल त्रिकोण राशि भी है। 30 नवंबर को शुक्र की नीचता भी समाप्त हो जाएगी क्योंकि शुक्र ग्रह कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं। तुला राशि और वृषभ राशि शुक्र की अपनी राशियां हैं जबकि मीन राशि में शुक्र उच्च स्थिति में होते हैं। शुक्र ग्रह जब भी वृषभ राशि, तुला राशि और मीन राशि में गोचर करते हैं, तब छप्पर फाड़ कर देते हैं।

PunjabKesari Shukra Gochar

शुक्र के अपनी ही तुला राशि में आने से कौन सी राशियां सर्वाधिक लाभान्वित होने वाली है,  शुक्र ग्रह को कैसे मजबूत किया जा सकता है ?

शुक्र ग्रह के गोचर से जो राशियां लाभान्वित होंगी, उनमें पहली राशि वृषभ राशि है जो शुक्र की ही अपनी राशि है। शुक्र का कन्या राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। वृषभ राशि वालों को अप्रत्याशित धन लाभ होगा। साथ ही सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। बिजनेस में उधार के बकाए राशि की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा, जो कि सकारात्मक साबित होगा। कुल मिलाकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन वृष राशि के लिए भाग्यवर्धक और फायदेमंद साबित होगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि बुद्ध की मिथुन राशि है। शुक्र की यह मित्र राशि है। मिथुन राशि वालों को शुक्र इस दौरान हर क्षेत्र मेंअच्छे परिणाम देंगे। खुद को साबित करने के बढ़िया मौके मिलेंगे। करियर में अच्छी तरक्की मिलेगी। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा।
बिजनेस में भी मुनाफा कमाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। खुशी भरा रहेगा और लंबे समय से जो कार्य रुका हुआ है, वह भी शुक्राचार्य पूरा कर देंगे।

तीसरी भाग्यशाली राशि सूर्य की सिंह राशि है। शुक्र के इस गोचर से सिंह राशि वालों के आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी में इजाफा हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। इस दौरान सुख के साधनों में वृद्धि देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन इस दौरान खुशहाल नजर आएगा। कर्जों के मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में जबरदस्त सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। जिसमें शुक्र ग्रह 3 नवंबर से गोचर करके नीच भंग राजयोग बनाने जा रहे हैं। शुक्र कन्या राशि वालों को करियर में सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का साथ मिलेगा। तरक्की संतुष्टी देगी। परिवार का साथ बना रहेगा।
अविवाहित लोगों की शादी हो सकती है। वैवाहिक सुख मिलेगा। कन्या राशि वाले ज्यादा धन कमाने में सफल होंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके विदेश जाने के रास्ते खुलेंगे। पिता का भी पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा दोनों मिलेगी।

PunjabKesari Shukra Gochar

पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। शुक्र के गोचर से तुला राशि वालों का भाग्य भी उदय हो जाएगा। अचानक धन लाभ होगा और इनकम के नए स्रोत बनते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होने लगेंगी और आपको काफी पॉजिटिव रिजल्ट हासिल होंगे। निजी क्षेत्र में काम कर रहे लोग बेहतर पैकेज पर कहीं दूसरी जगह स्विच कर सकते हैं। मूड भी थोड़ा रोमांटिक रहेगा और लव लाइफ भी बेहतर होगी। रोमांस करने के मौके भी मिलेंगे। सोशल मीडिया पर कोई परिचय कोई भावनात्मक रिलेशन में भी तब्दील हो सकता है।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर इनकम में भी बढ़ोतरी करेगा और आपके रुतबे में भी बढ़ोतरी करेगा। पारिवारिक जीवन भी सुख में रहेगा और आप कोई लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। कोई नया फ्लैट खरीद सकते हैं या फिर कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आपका मूड खुशनुमा रहेगा। एनर्जी से भरपूर रहेंगे। इस अवधि में धनु राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और मेहनत का अच्छा लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां भी दूर होंगी।

अगर आप शुक्र ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं तो आप यह उपाय करके शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। आप यह उपाय नोट कर सकते हैं।

नहाते समय पानी की बाल्टी में कुछ बूंदें गुलाब जल के डालें और इसी खुशबूदार पानी से नहाएं।

सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग जरूर करें क्योंकि शुक्र को यह बहुत पसंद है।

शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों का दान गरीबों में करें।

ॐ शुं शुक्राय नम: या ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।। मन्त्र का जाप जरूर करें।

PunjabKesari Shukra Gochar

शुक्रवार को खुद भी कोई न कोई सफेद वस्त्र जरूर धारण करें और सफेद चीजों - दूध,  दही , पनीर , चावल और मक्खन का जरूर सेवन करें। इससे शुक्र का बुरा प्रकोप शांत होगा।

शुक्रवार के दिन किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर तुलसी का पौधा लगाएं।

पांच शुक्रवार तक कन्याओं को दूध-मिश्री पिलाएं।

अपने साथ हमेशा चांदी का सिक्का रखें।

गुरमीत बेदी
9418033344

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!