PhD छात्र ने 60 से ज़्यादा महिलाओं के साथ बुझाई हवस की प्यास, कहा- 'मुझे बेहोश महिलाएं बेहद पसंद...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Jun, 2025 04:36 PM

london 28 year old phd student raped more than 60 women

दिखने में एक साधारण सा लड़का 28 साल का झेनहाओ झोउ जो यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी छात्र था। बाहर से शांत और सभ्य दिखने वाले इस युवक की हकीकत बेहद खौफनाक निकली। उसने साल 2019 से लेकर 2024 के बीच करीब 60 से ज़्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया।...

इंटरनेशनल डेस्क। दिखने में एक साधारण सा लड़का 28 साल का झेनहाओ झोउ जो यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी छात्र था। बाहर से शांत और सभ्य दिखने वाले इस युवक की हकीकत बेहद खौफनाक निकली। उसने साल 2019 से लेकर 2024 के बीच करीब 60 से ज़्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया। झोउ पर महिलाओं को नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार करने और फिर उन घिनौनी हरकतों को रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स से फंसाता था शिकार

झेनहाओ झोउ सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर लड़कियों से संपर्क करता था। कभी वह पढ़ाई के लिए ग्रुप स्टडी का बहाना बनाता, तो कभी पार्टी या ड्रिंक की दावत देता। जब महिलाएं उसके फ्लैट पर पहुंचतीं तो वह उनके ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर देता। इसके बाद वह उनके साथ बलात्कार करता और यह सब कैमरों में रिकॉर्ड भी करता था। अगली सुबह झेनहाओ उन वीडियो के ज़रिए महिलाओं को ब्लैकमेल करता था जिसके चलते पीड़ित महिलाएं डर जाती थीं और पुलिस को खबर करने से कतराती थीं।

 

यह भी पढ़ें: एक या दो नहीं, अब तीसरा बच्चा पैदा करो और पाओ 50 हजार... जन्म लेते ही हो जाएगी FD, जानें किस राज्य ने लिया ये फैसला?

 

पहली शिकायत और गिरफ्तारी

18 नवंबर 2023 को पहली बार मेट्रोपॉलिटन पुलिस को झेनहाओ के खिलाफ शिकायत मिली थी लेकिन शुरुआती जांच के बाद मामले पर खास ध्यान नहीं दिया गया। इसी बीच झेनहाओ चीन भाग गया। हालांकि जब वह जनवरी 2024 में दोबारा ब्रिटेन लौटा तो पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

PunjabKesari

 

फ्लैट से मिले 58 बलात्कार के वीडियो और 'यादों का बॉक्स'

पुलिस ने जब झेनहाओ के फ्लैट की तलाशी ली तो उन्हें 58 बलात्कार के वीडियो बरामद हुए। इन वीडियो में महिलाएं साफ तौर पर डर और तकलीफ में नज़र आती थीं। एक वीडियो में तो एक महिला रोती हुई कह रही थी, मैं यह नहीं करना चाहती… मैं तुमसे भीख मांगती हूं ऐसा मत करो लेकिन झेनहाओ का शैतानी जवाब था, मुझे मत रोको, कोई फायदा नहीं… यहां कोई नहीं सुनेगा। उसके फ्लैट से डिज़ाइनर सामान और एक बॉक्स भी मिला। इस बॉक्स में वह हर पीड़ित महिला की याद के तौर पर कुछ न कुछ सामान जोड़कर रखता था।

 

यह भी पढ़ें: सुहागरात पर देर रात तक जागे दूल्हा-दुल्हन, फिर सुबह रोता हुआ मां के पास गया दूल्हा और बोला-  'मेरी पत्नी ने जो किया वो...'

 

कोर्ट में कबूला जुर्म, मिली उम्रकैद की सजा

अदालत ने झेनहाओ को 28 अपराधों में दोषी पाया जिनमें 11 बार बलात्कार, महिलाओं को कैद में रखना, अश्लील वीडियो बनाना और बलात्कार शामिल हैं। झेनहाओ से जब उसके अपराधों के बारे में पूछा गया तो उसने बेशर्मी से कहा, मुझे ऐसी वीडियो पसंद हैं जिनमें लड़की शांत और बिना हिले-डुले हो।

इसके बाद अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जिसमें उसे कम से कम 24 साल जेल में बिताने होंगे। वहीं इस क्रूर अपराध ने डिजिटल युग में ऑनलाइन डेटिंग और सोशल मीडिया के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!