स्पेस में एक साल बिता कर पृथ्वी पर लौटे 3 अंतरिक्षयात्री, NASA के रूबियो ने बनाया रिकॉर्ड

Edited By Updated: 28 Sep, 2023 11:11 AM

record setting nasa astronaut  crewmates return from space mission

नासा के एक अंतरिक्ष यात्री और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री एक साल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए।...

इंटरनेशनल डेस्कः नासा के एक  फ्रैंक रूबियो और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री एक साल से अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर लौट आए। इसके परिणामस्वरूप अमेरिकी नागरिक फ्रैंक रूबियो ने सबसे लंबी अमेरिकी अंतरिक्ष उड़ान का रिकॉर्ड बनाया। तीनों अंतरिक्षयात्री कजाकिस्तान के एक दूरदराज के इलाके में एक सोयुज कैप्सूल से उतरे।

PunjabKesari

उनका मूल अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष के मलबे की चपेट में आ गया था और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर उसका सारा कूलेंट खत्म हो गया था जिसके बाद सोयुज कैप्सूल का इस्तेमाल किया गया। जो मिशन 180 दिन का होना चाहिए था वह 371 दिन के प्रवास में बदल गया। रुबियो ने एक अंतरिक्ष उड़ान के सबसे अधिक समय तक रहने के नासा के पिछले रिकॉर्ड को रखने वाले मार्क वंदे हेई की तुलना में अंतरिक्ष में दो सप्ताह अधिक समय बिताया। रूस का 1990 के दशक के मध्य का 437 दिन अंतरिक्ष प्रवास का विश्व रिकॉर्ड है।

PunjabKesari

रूबियो और अंतरिक्ष यात्रियों सर्गेई प्रोकोपयेव और दमित्री पेतेलिन को वापस धरती पर लाने वाले सोयुज कैप्सूल को प्रतिस्थापन के रूप में फरवरी में भेजा गया था। रूसी इंजीनियरों को पिछले साल के आखिर में संदेह हुआ था कि अंतरिक्ष के मलबे से उनके मूल यान का रेडियेटर क्षतिग्रस्त हो गया है। इंजीनियरों को फिक्र हुई कि कूलिंग नहीं होने पर कैप्सूल के इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य संसाधन खतरनाक स्तर तक गर्म हो सकते हैं और इस वजह से यह यान खाली वापस आया। 

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!