मरीजों को महंगे दामों पर मिलेगा खून, ब्लड बैंक सेंटरों ने रक्त की कीमतों में की बढ़ोतरी

Edited By Updated: 12 Apr, 2025 05:17 PM

patients will get blood at expensive prices

पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी किए गए निर्देशों में ब्लड प्रोसेसिंग चार्जेज में बढ़ोतरी की गई...

नेशनल डेस्क. पंजाब में सरकारी ब्लड बैंक सेंटरों से एनजीओ और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को अब रक्त महंगे दामों पर मिलेगा। पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन द्वारा सभी सिविल सर्जनों और एसएमओ को जारी किए गए निर्देशों में ब्लड प्रोसेसिंग चार्जेज में बढ़ोतरी की गई है। यह नए रेट अगले सप्ताह से लागू हो सकते हैं।

नए रेट के अनुसार बदलाव

फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा: पहले मरीजों को इसके लिए सिर्फ 50 रुपए खर्च करने पड़ते थे, लेकिन अब यह 300 रुपए तक हो सकता है।

PunjabKesari

प्लेटलेट्स: प्लेटलेट्स बनाने के लिए अब 2000 रुपए प्रोसेसिंग चार्ज रखा गया है। इसके अलावा प्लेटलेट बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली किट के अलग से खर्च होते हैं, जो 7000 रुपए तक हो सकती है।

रेट में बदलाव
                           पहले           अब
होल ब्लड              1000          1100
पैक्ड रेड सैल          300           1100
फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा   50           300

नए रेट सॉफ्टवेयर पर अभी नहीं हुए अपलोड 

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन नए रेट्स की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भले ही विभाग ने ब्लड प्रोसेसिंग और टेस्टों के रेट में वृद्धि की हो, लेकिन नए रेट्स सॉफ्टवेयर पर अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं। इसका मतलब है कि फिलहाल मरीजों को पुराने रेट पर ही ब्लड टेस्ट और अन्य सेवाएं मिल रही हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!