RBI का बड़ा एक्शन: इन पांच बड़े बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना

Edited By Updated: 04 May, 2025 11:45 AM

rbi imposed fines on 5 banks

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का सही ढंग से पालन न करने पर शुक्रवार को पांच बड़े बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इस सूची में ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, IDBI बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। RBI ने इन बैंकों पर अलग-अलग...

नेशनल डेस्क. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का सही ढंग से पालन न करने पर शुक्रवार को पांच बड़े बैंकों पर भारी जुर्माना लगाया है। इस सूची में ICICI बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक, IDBI बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र शामिल हैं। RBI ने इन बैंकों पर अलग-अलग कारणों से यह कार्रवाई की है।

किन बैंकों पर कितना जुर्माना और क्यों?

ICICI बैंक: इस बैंक पर सबसे बड़ा जुर्माना लगा है, जो कि 97.20 लाख रुपए है। RBI के अनुसार, ICICI बैंक साइबर सुरक्षा नियमों, केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) दिशानिर्देशों और क्रेडिट व डेबिट कार्ड से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन करने में विफल रहा।

बैंक ऑफ बड़ौदा: RBI ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर 61.40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बैंक पर आरोप है कि उसने वित्तीय सेवाओं और बैंक के ग्राहक सेवा काउंटरों पर जारी किए गए RBI के निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया।

IDBI बैंक: IDBI बैंक को 31.8 लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा। RBI ने पाया कि बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कृषि और संबंधित कार्यों के लिए दिए गए अल्पकालिक ऋणों पर ब्याज सहायता से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं किया।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: इस बैंक पर भी 31.80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। RBI के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) से जुड़े RBI के निर्देशों का उल्लंघन कर रहा था।

एक्सिस बैंक: एक्सिस बैंक पर 29.60 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। RBI ने कहा कि एक्सिस बैंक ने आंतरिक/कार्यालय खातों के अनधिकृत संचालन के संबंध में RBI द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन नहीं किया।

RBI का स्पष्टीकरण

RBI ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि यह जुर्माना बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या उसकी वैधता पर प्रश्नचिह्न लगाना नहीं है। बल्कि, यह कार्रवाई केवल इसलिए की गई है क्योंकि इन बैंकों ने RBI द्वारा निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया। RBI का यह कदम बैंकिंग प्रणाली में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने और ग्राहकों के हितों की रक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!