heavy rain: 16, 17, 18 और 19 अप्रैल को मौसम में बड़ा बदलाव, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 15 Apr, 2025 08:14 AM

strong winds imd heat waves blow heavy rainfall rain alert

गर्मी की लहरों के बीच देश के कई राज्यों में अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 16 से 19 अप्रैल के बीच उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और भारी...

नेशनल डेस्क: : गर्मी की लहरों के बीच देश के कई राज्यों में अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि 16 से 19 अप्रैल के बीच उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं, ओलावृष्टि और भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

वहीं अब मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में लू की लहरें चल सकती हैं और तापमान में तेज़ बढ़ोतरी होगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार से देश के सात राज्यों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जिनमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

 कहां-कहां पड़ेगी लू?

इन राज्यों में बरसात की उम्मीद

जहां उत्तर-पश्चिम भारत तपने को तैयार है, वहीं पूर्वोत्तर और पूर्व भारत के कुछ राज्यों में मौसम मेहरबान हो सकता है:

  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

  • असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 17-18 अप्रैल तक गरज-चमक और बारिश का अनुमान है।

  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में 18 और 19 अप्रैल को ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR का हाल

दिल्ली में बीते दिन मौसम गर्म और शुष्क रहा। हालांकि, तेज़ हवाओं और बादलों की आवाजाही ने कभी-कभार राहत दी। लेकिन IMD के मुताबिक, इस वीकेंड तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है और हीटवेव की स्थिति बन सकती है।

कब मिलेगी राहत?

  • उत्तर-पश्चिम भारत में 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद, 2-4 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

  • महाराष्ट्र में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद कुछ स्थिरता आ सकती है।

 क्या करें?

  • दिन में घर से बाहर निकलने से बचें, विशेषकर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच।

  • खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।

  • बच्चों और बुजुर्गों को तेज़ धूप से दूर रखें

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!