कौन हैं नायब सिंह सैनी ? जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

Edited By Mahima,Updated: 12 Mar, 2024 04:20 PM

who is naib singh saini

हरियाणा की सियासत में हाल ही में उथल पुथल देखी गई। मनोहर लाल खटर ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिस कारण उनकी कैबिनेट ने भी चंडीगढ़ में हुई बैठक में रिजाइन कर दिया है। ऐसे में अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र से सांसद नायब...

नेशनल डेस्क: हरियाणा की सियासत में हाल ही में उथल पुथल देखी गई। मनोहर लाल खटर ने अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिस कारण उनकी कैबिनेट ने भी चंडीगढ़ में हुई बैठक में रिजाइन कर दिया है। ऐसे में अब हरियाणा के नए मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी बने हैं। 

PunjabKesari

ओबीसी वर्ग से है संबंध
नायब सिंह सैनी OBC यानी के अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र के एमपी भी रह चुके हैं। नायब सिंह को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का खास भी समझा जाता है। भाजपा के साथ उन्होंने अपना राजनीतिक सफर उनके सहयोगी के रूप में साल 1996 से साल 2000 तक काम किया। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा के जिला अध्यक्ष पर रहे।

कुरुक्षेत्र से थे सांसद
नायब ने 2009 में भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश के प्रदेश महासचिव रहे। साल 2012 में भारतीय जनता पार्टी से वह जिलाध्यक्ष रहे। सन् 2014 मे नायाब नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने और फिर साल 2015 में हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। वह साल 2019 में कुरुक्षेत्र सांसद रहे। अब वह हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पद पर कायम हैं। 

PunjabKesari


नायब सिंह सैनी की संपत्ति 
- mynetainfo के मुताबिक, लोकसभा 2019 के चुनाव में दाखिल हलफनामे में नायब सिंह सैनी ने अपनी संपत्ति कुल 3 करोड़ रुपये से ज्यादा दिखाई है। 
- नायब सिंह ने 2017-18 में कुल 33 लाख से ज्यादा इनकम ITR में दिखाई थी। जबकि 2016-15 में यह 19 लाख से ज्यादा थी। 
-उनके पास कुल 4 लाख रुपये से ज्यादा कैश रकम है। जबकि बैंकों में 24 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं। 
-वहीं उनकी पत्नी सुमन सैनी की वर्ष 2017-18 के मुताबिक में कुल आय 6 लाख 16 हजार 909 रुपये है। उनके पास एक लाख 60 हजार रुपये। उनकी पत्नी के पास एक लाख 25 हजार रुपये की नकद राशि है।

PunjabKesari

इसके अलावा उनकी माता के पास एक लाख 10 हजार रुपये की नकद राशि, उनकी बेटी के पास 22 हजार रुपये तथा उनके बेटे के पास 18 हजार रुपये की नकद राशि है। उनके कैनरा बैंक के खाते में एक लाख 75 हजार 227 रुपये, एसबीआइ के बैंक खाते में 6 लाख 89 हजार 829 रुपये, सर्व ग्रामीण बैंक खाते में 95 हजार 658 रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते में एक लाख 10 हजार 934 रुपये है।  उन्होंने पीपीएफ में पांच लाख 31 हजार 294 रुपये और एलआइसी की पालिसी में पांच लाख रुपये का बीमा कराया है। उनके पास नौ लाख रुपये कीमत की इनोवा और तीन लाख रुपये की क्वालिस गाड़ी है। इसके अलावा उनके पास 5 लाख से ज्यादा कीमत के 30 ग्राम सोने की जूलरी भी है। उनके पास 1 किलो चांदी भी है। 

नायब सैनी की पत्नी सुमन के एसबीआइ बैंक खाते में चार लाख 70 हजार 753 रुपये, आइसीआइसीआइ बैंक खाते में 20 हजार 472 रुपये, यूनियन बैंक के खाते में एक लाख 55 हजार 72 रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास तीन लाख रुपये की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी तथा 50 हजार रुपये की कीमत की चांदी की ज्वैलरी है। उनकी पत्नी की कुल सम्पति 11 लाख 21 हजार 298 रुपये है। उनकी माता के बैंक खाते में 71 हजार 234 रुपये है तथा उनके पास एक लाख 50 हजार रुपये की कीमत की गोल्ड ज्वैलरी है। उनकी कुल संपत्ति तीन लाख 31 हजार 234 रुपये की है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!