Ketu Transit 2023: साल 2023 में जल्द ही केतु करने जा रहे हैं गोचर, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय

Edited By Updated: 06 Jun, 2023 11:24 AM

आज बात करेंगे केतु के राशि परिवर्तन की। राहु और केतु दोनों एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं। केतु आपके लिए शुभ फलदायक हैं। राहु हो

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ketu Transit 2023: आज बात करेंगे केतु के राशि परिवर्तन की। राहु और केतु दोनों एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं। केतु आपके लिए शुभ फलदायक हैं। राहु हो सकता है आपको शुभ फल न दें। 30 अक्टूबर 2023 को राहु और केतु एक साथ राशि परिवर्तन करेंगे। ये गोचर 18 मई 2025 तक रहेगा। केतु मंगल की तरह फल करते हैं और राहु शनि की तरह फल करते हैं। यदि कुंडली में राहु पॉजिटिव हो जाए तो गुप्त विद्या का माहिर बना देता है। यदि केतु खराब हो जाए तो आपको स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। तो आइए जानते हैं कौन सी ऐसी चार राशियां हैं, जिनको केतु के गोचर से शुभ फल प्राप्त होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

मेष राशि: केतु का गोचर मेष राशि के लिए शुभ रहेगा। केतु के ऊपर से राहु का गोचर चल रहा है। सप्तम में केतु गोचर कर रहे हैं। सप्तम का केतु आ जाएगा छठे भाव में। केतु जब छठे भाव में आएंगे तो राहु बारहवें में चले जाएंगे। मेष राशि का केंद्र मुक्त हो जाएगा पाप प्रभाव से। एक राहु बारहवें भाव में जाकर बैठेंगे। छठे भाव में केतु आएंगे तो दशम भाव को एक्टिवेट करेंगे। दशम भाव आपका कर्म स्थान होता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं हो सकता है उन्हें जॉब मिल जाए। केतु दूसरे भाव को देखेगा नौवीं दृष्टि के साथ। दूसरा भाव दशम का पंचम होता है। यदि आपकी कुंडली में महादशा या अंतर्दशा अच्छी चल रही है और केतु शुभ गोचर में आ गए हैं तो निश्चित तौर पर आपको इसके शुभ फल देखने को मिलेंगे। फॅमिली में भी प्रेम-प्यार बना रहेगा। आय के साधन बनेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक अभी शनि की ढैया से गुजर रहे हैं। शनि अष्टम में गोचर कर रहे हैं। ये समय 2025 तक रहेगा। जब तक शनि की ढैया चल रही है जब तक केतु अच्छे फल देगा। केतु गोचर करेंगे तीसरे भाव में। तीसरे भाव में जब केतु गोचर करेंगे तो सीधा देखेंगे बारहवें भाव को। इसके ऊपर नौवीं दृष्टि जाएगी। एक दृष्टि जाएगी सप्तम भाव के ऊपर। यदि आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो हो सकता है बात बन जाए। केतु कुल वृद्धि का काम करते हैं। यदि आप सिंगल हैं तो हो सकता है कोई पार्टनर मिल जाए। ग्यारहवें भाव के ऊपर केतु की दृष्टि रहेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। ग्यारहवें भाव से केतु का गोचर शुभ होता है। केतु यहां पर अच्छा फल करते हैं। वृश्चिक राशि के जातक भी शनि की ढैया से गुजर रहे हैं। शनि की चौथी ढैया वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर पड़ रही है। केतु गोचर करेंगे मार्च 2025 तक। मंगल वृश्चिक राशि के जातको का स्वामी होता है। मंगल केतु की तरह ही फल करता है।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए केतु दसवें भाव से गोचर करेंगे। ये काफी फलदायी होंगे। केतु जब दसवें भाव में बैठेंगे तो दूसरे भाव को एक्टिवेट करेंगे। अगर नई नौकरी चाहते हैं तो केतु का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। केतु छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। यदि आपके ऊपर कोई कर्ज है तो हो सकता है उसमें राहत मिल जाए। कोर्ट केस में भी आपका निपटारा हो सकता है। किसी बीमारी से भी छुटकारा मिलेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!