138 दिन के लिए शनि वक्री, कर्क राशि वालों पर ऐसा रहेगा असर !

Edited By Updated: 25 Apr, 2025 06:38 AM

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे।

Shani Vakri
शनि की यह उल्टी चाल कर्क राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी। हेल्थ के लिए कैसी रहेगी। लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी, यह सब बताने जा रहे हैं। कर्क राशि कैंसर जोडियक साइन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शनिदेव को प्रसन्न रखने के क्या उपाय आपको करने चाहिए, जानते हैं-

यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक बता रहे हैं, आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम ही, हू, हो , डा, डी, डू, डे, डो  से शुरू होता है, उनकी कर्क राशि होती है।

Shani Vakri

ज्योतिष के राशि चक्र की यह चौथी राशि होती है। इसका प्रतीक चिन्ह केकड़ा होता है। इस राशि के स्वामी चंद्र ग्रह हैं। कर्क राशि के व्यक्ति बहुत कल्पनाशील होते हैं। कर्क राशि के लोग अपने बुद्धिमत्ता और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं और यह लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इनकी आर्टिस्टिक नेचर रहती है। इनको सजना-संवरना अच्छा लगता है। लोगों के बीच यह आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। कर्क राशि के लोग अच्छे उपदेशक भी बन जाते हैं। यह लोग बुद्धिमान होते हैं और कला साहित्य संगीत और ज्योतिष में भी रुचि रखने वाले होते हैं। कर्क राशि के लोग मातृ भक्त होते हैं और उनकी स्मरण शक्ति बहुत तिव्र होती है।

कर्क राशि वालों को सबसे बड़ी राहत तो शनि देव ने इस साल यह दी है की कर्क राशि शनि की ढैया से 29 मार्च 2025 को मुक्त हो गई है। शनि के ढैया से मुक्त होने के साथ ही कर्क राशि पर शनि का चांदी का पाया भी शुरू हो गया है और अब शनि देव उल्टी चाल चलने वाले हैं। लिहाजा कर्क राशि वालों के लिए शनि का 138 दिन उल्टी चाल चलना कई मोर्चों पर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।

Shani Vakri
शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है । जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।

यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो कर्क राशि वालों की जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, तो इस साल आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। शनि की कृपा से आपके प्रयासों की सराहना होगी और जो लोग नए अवसरों की तलाश में हैं, उन्हें भी अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग अपने खुद के व्यवसाय में हैं, उन्हें भी अपने बिजनेस को विस्तार देने के शानदार मौके मिलेंगे ।

Shani Vakri

शनि का प्रभाव आपके धन संबंधी मामलों को भी मजबूत करेगा। कर्क राशि वालों के लिए निवेश के अच्छे मौके बन सकते हैं और अगर आप किसी बड़े निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। पुराने कर्ज या उधारी से आपको छुटकारा मिल सकता है और धन संचय के भी अवसर बन सकते हैं। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से शनि का गोचर आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है।

शनि का प्रभाव सिर्फ करियर और धन तक सीमित नहीं रहेगा। यह आपके शिक्षा और स्किल्स के क्षेत्र में भी उन्नति के अवसर देगा। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।

अब बात करते हैं परिवार और व्यक्तिगत जीवन की। शनि के प्रभाव से आपके पारिवारिक जीवन में भी स्थिरता और शांति बनी रहेगी। आप अपने परिवार के साथ अधिक समय बिता पाएंगे और घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। अगर आप घर या प्रॉपर्टी से जुड़े कोई बड़े निर्णय लेने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अपने रिश्ते में स्थिरता मिलेगी और यदि कोई समस्या चल रही है, तो उसमें सुधार होगा।

Shani Vakri
शनि का प्रभाव मानसिक शांति और आत्म-विकास में भी नजर आएगा। चांदी के पाए में शनि आपको आत्मविश्लेषण का मौका देगा, जिससे आप खुद को और बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आपकी मेहनत और अनुशासन आपको मानसिक तौर पर भी संतुलित बनाएंगे। शनि आपको ध्यान, योग और आत्मचिंतन के माध्यम से आध्यात्मिक उन्नति के रास्ते पर ले जाएगा।

शनि का गोचर कर्क राशि के लोगों को उनके करियर में अधिक जिम्मेदारी और कठिन परिश्रम की ओर ले जा सकता है। शनि का गोचर कर्क राशि के लोगों के व्यक्तिगत जीवन में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। परिवार के साथ संबंधों में मजबूती आएगी लेकिन कुछ समय के लिए अलगाव या दूरी भी हो सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

इस राशि के जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, आईटी सेक्टर में है, बैंकिंग सेक्टर में है, एजुकेशन सेक्टर में है, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हैं, धातु और लकड़ी के कारोबार से जुड़े हैं, मीडिया और एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं, टूरिज्म सेक्टर से जुड़े हैं और मेडिकल लाइन से जुड़े हैं, उनके सपने पूरे होंगे। शनि का सोने का पाया होने की वजह से आपका कैरियर बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। आप आसानी से अपने लक्ष्य हासिल करने लगेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी लगातार बढ़ेगा।

Shani Vakri
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय
शनिवार के दिन काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और लोहे की वस्तुओं का दान करना शनिदेव को बहुत प्रिय है और इन वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को शनिवार के दिन करें।
शनि मंत्र का जाप करें।
नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना शनि देव को प्रसन्न करता है।
शनि देव भगवान शिव के बड़े भक्त माने जाते हैं इसलिए भगवान शिव की आराधना करना भी शनि देव की कृपा पाने का एक प्रभावी उपाय है।

गुरमीत बेदी
9418033344

Shani Vakri

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!