138 दिन के लिए शनि वक्री, सिंह राशि वालों पर ऐसा होगा इसका असर

Edited By Updated: 28 Apr, 2025 01:38 PM

shani vakri

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Vakri 2025: शनि देव 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे यानी वक्र अवस्था में रहेंगे यानी रेट्रोग्रेड हो जाएंगे। उनकी 138 दिन की उल्टी चाल इस साल यानी 2025 में ज्योतिष में बहुत बड़ी हलचल पैदा करेगी। सभी 12 राशियों के जीवन पर असर डालेगी। कई राशियों को रंक से राजा बनाएगी और कई राशियों के जीवन में शनि देव खलबली भी मचाएंगे लेकिन यहां बात सिंह राशि की करते हैं जिस पर 29 मार्च से शनि की ढैया भी शुरू हो चुकी है और अब 13 जुलाई से शनि उल्टी चाल भी चलने वाले हैं।

Shani Vakri

अब शनि की यह उल्टी चाल सिंह राशि वालों के करियर के लिए कैसी रहेगी। हेल्थ के लिए कैसी रहेगी। लव लाइफ के लिए कैसी रहेगी। आर्थिक स्थिति के लिए कैसी रहेगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए कैसी रहेगी और रिलेशनशिप के लिए कैसी रहेगी, यह सब जानें, अगर आपकी सिंह राशि है यानी लियो जोडियक साइन है तो यह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट के अंत में जानते हैं, शनिदेव को प्रसन्न रखने के लिए क्या उपाय करने चाहिए-

यह भविष्यफल चंद्र राशि के मुताबिक है, आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। अगर आपके पास अपनी जन्म कुंडली नहीं है और आपको अपनी डेट ऑफ बर्थ भी मालूम नहीं है तो फिर आप अपने नाम के पहले अक्षर के मुताबिक भी यह पोस्ट देख सकते हैं। जिन लोगों का नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है उनकी सिंह राशि होती है।

Shani Vakri
राशि चक्र में पंचम राशि सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। सिंह राशि के स्वभाव में नेतृत्व का गुण जन्मजात होता है। इस राशि के  व्यक्ति निडर, साहसी और दृढ़-निश्चयी होते हैं। यह लोग एक राजा की तरह जिंदगी जीने में यकीन रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बेहद जोशीला और आकर्षक होता है। इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। अब बात करते हैं सिंह राशि और 138 दिन की शनिदेव की उल्टी चाल की। शनि देव 13 जुलाई 2025 से 28 नवंबर 2025 तक 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे।

शनिदेव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। जिन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना जाता है। शनिदेव एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं। यही शनिदेव जब 138 दिन उल्टी चाल चलेंगे तो सिंह राशि वालों की जिंदगी में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

Shani Vakri
29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो सिंह राशि वालों के लिए सातवें भाव में स्थित हैं। सातवां भाव जीवन के रिश्तों, साझेदारी, व्यापार और विवाह से जुड़ा होता है। शनि की उल्टी चाल यहां सिंह राशि वालों के लिए खासकर व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अहम बदलाव लाएगी। शनि न्याय का ग्रह है और यह कर्मों के आधार पर परिणाम देता है इसलिए इस समय आपको अपने कामों पर विशेष ध्यान देना होगा।

शनि का सातवें भाव में गोचर आपको पार्टनरशिप से जुड़े कामों में जबरदस्त सफलता देगा। मैरिड लाइफ भी कंफरटेबल होने लगेगी। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन का योग बनेगा और मनचाही जगह पर पोस्टिंग पाने में भी आप कामयाब रह सकते हैं।सीनियर ऑफिसर्स के साथ आपकी गुडविल या नेताओं के साथ आपका तालमेल आपको सरकारी क्षेत्र आगे बढ़ने के लगातार मौके देगा। अगर आप प्राइवेट सेक्टर में हैं तो आपके काम की तारीफ होगी। आप अपनी स्किल और अपने हुनर के बदौलत सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले जाएंगे। बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के दरवाजे खुलेंगे या फिर वर्क फ्रॉम होम से वह इनकम का नया जरिया विकसित कर लेंगे।

Shani Vakri
शनि देव सिंह राशि वालों को विदेश जाने का मौका भी देंगे। सिंह राशि के जो स्टूडेंट विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनका सपना पूरा हो सकता है। नया वाहन और फ्लैट खरीदने का सपना भी शनि देव पूरा करेंगे। आमदनी के नए स्रोत भी विकसित करेंगे लेकिन आपको गलत तरीके से पैसा कमाने से बचना होगा। शनि देव आपके प्रभाव में भी वृद्धि करेंगे और समाज के प्रभावशाली लोगों के साथ आपका उठना-बैठना रहेगा। कार्यस्थल में आपकी मेहनत और आपकी प्रतिभा का पूरा मूल्यांकन होगा और सीनियर ऑफिसर आप पर मेहरबान भी रहेंगे।

अब सेहत की बात करते हैं तो शनि के प्रभाव से थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन कोई गंभीर स्वास्थ्य संकट नहीं आएगा।मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करें और योग का सहारा लें।

Shani Vakri

सिंह राशि के जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े हैं, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, आईटी सेक्टर में हैं, बैंकिंग सेक्टर में हैं, एजुकेशन सेक्टर में हैं, फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हैं, धातु और लकड़ी के कारोबार से जुड़े हैं, मीडिया और एंटरटेनमेंट से जुड़े हैं, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हैं, टूरिज्म सेक्टर से जुड़े हैं और मेडिकल लाइन से जुड़े हैं, उनके सपने पूरे होंगे। शनि के वक्री होने की वजह से आपका कैरियर बहुत तेजी से गति पकड़ेगा। आप आसानी से अपने लक्ष्य हासिल करने लगेंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी लगातार बढ़ेगा। आप असंभव समझे जाने वाले कुछ कार्य को भी संभव कर दिखाएंगे। नेपोलियन ने कहा था कि असंभव शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है और यही बात अब सिंह राशि वालों पर लागू होने वाली है यानी सिंह राशि वाले असाधारण सफलता की ओर बढ़ेंगे और किसी भी चुनौती को स्वीकार करते हुए उसे लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे क्योंकि शनि का 138 दिन उल्टी चाल चलना सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित होने वाला है।
 
गुरमीत बेदी
9418033344

Shani Vakri

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!