Tarot Card Rashifal (17th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Oct, 2023 06:32 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। ऑफिस के किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए किसी दोस्त की

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। ऑफिस के किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में चल रही किसी परेशानी को हल करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

वृष- आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए हैं। इस राशि के युवा अपने व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। संतान को सफलता मिलने से खुशी में इजाफा होगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।  

मिथुन- आज रुके हुए काम समय पर होने से राहत की सांस लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। बार-बार होने वाली थकान जल्द दूर होगी।

कर्क- आज अपने काम से जुड़ी गलतियों को सुधारने का प्रयास कर सकते हैं। इस राशि के युवा अपने भविष्य को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। घर में कोई पुराना दोस्त आपको मिलने के लिए आएगा। एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं। किसी दोस्त की बातों में आकर निवेश न करें। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलने की संभावना है। पेट में गड़बड़ी रह सकती है।

कन्या- कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। व्यापार में बड़ा सौदा हाथ लगेगा। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। परिवार में एकजुटता और प्रेम की भावना बनी रहेगी।

तुला- आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। छात्रों को किसी भी काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेंगे। बच्चों का मन नई-नई चीजें खरीदने को करेगा। इस राशि के युवा अपने मन को शांत करने के लिए रोमांटिक गीतों का सहारा लेंगे। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

धनु- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से सहायता लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी  रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। खांसी की समस्या होने की संभावना है।
 
मकर- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के किसी काम को थोड़े समय में ही पूरा कर लेंगे। फैमिली के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है।  

कुम्भ- जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे, उन्हें कुछ समय और परेशान रहना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में अनबन दूर होगी। भाई के साथ बैठकर किसी बात पर चर्चा कर सकते हैं। साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि की महिलाओं को घर और व्यवसाय में तालमेल बना कर रखने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होने की संभावना है। किसी पुराने दोस्त के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।  

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!