आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Mar, 2023 08:56 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन काफी सुडौल होता है। ये लोग ताकतवर और साहसी होते हैं। किसी भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन काफी सुडौल होता है। ये लोग ताकतवर और साहसी होते हैं। किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। मूलांक 9 वाले जातक निडर प्रकृति के होते हैं। इन लोगों का स्वभाव क्रोधी और गुस्सैल होता है। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा ज्यादा देर तक नहीं ठहरता। इसके विपरीत इन लोगों के अंदर दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं की समस्याओं का समाधान खुद से ही ढूंढने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। ये लोग मित्रता के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर इन लोगों को एक से ज्यादा विषय में रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक नियम और सिद्धांतों के पक्के होते हैं। ये लोग अपने जीवन मूल्यों और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको नए कामों में सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की तलाश भी पूरी हो सकती है। इस वर्ष कुछ सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने का समय व्यापार से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। जून के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। कोई अनचाही यात्रा आपका मासिक प्लान बदल सकती है। जुलाई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे लेकिन मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें ताकि परिस्थितियों का लाभ उठाया जा सके। गाड़ी चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। सितंबर के महीने में कार्य क्षेत्र पर उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा और आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाएंगे। अक्टूबर के महीने में भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। दस्तावेज के लेन-देन में सावधानी बरतें। नवंबर के महीने का समय अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में अकस्मात धन लाभ प्राप्त होगा परंतु लालच में आकर कोई गलत काम करने से बचें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फरवरी के महीने में विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

 1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!