आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2023 08:50 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों के अनुसार सोच- समझकर एक उत्तम निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक प्रायः अपनी उम्र की अपेक्षा अधिक अनुभवी होते हैं, जिसके कारण लोग इनसे सलाह एवं परामर्श करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने शिक्षा काल में भी उत्तम एवं मेधावी छात्रों में गिने जाते हैं। ये लोग शिक्षा के अलावा भी जिस क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें दक्ष एवं निपुण होते हैं। इनके आसपास के लोग इनके साथ रहना इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। इनका व्यक्तित्व और आभामंडल काफी आकर्षक होता है। मूलांक 3 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु ये लोग स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं और जल्दी से किसी के सामने सहायता के लिए हाथ नहीं फैलाते। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं तथा स्वतंत्र रूप से काम करना अच्छा लगता है। इन्हें अपने काम में किसी दूसरे की दखलअंदाजी बिल्कुल पसंद नहीं आती। मूलांक 3 वाले जातक कभी भी अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। ये लोग घर-परिवार और समाज में चली आ रही मान्यताओं को मानने वाले परंपरावादी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक और धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction:

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष व्यापार और कारोबार से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस साल कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों को भी अपनी मेहनत के परिणाम अवश्य मिलेंगे। अप्रैल के महीने का यह शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मई के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। जून के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने में बच्चे विदेशी शिक्षा को सीखने के लिए आकर्षित हो सकते हैं। अपने काम में भी आधुनिक तकनीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे। अगस्त के महीने में सेहत का ख्याल रखें। कोई अनैतिक काम करने से भी बचे। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय निजी जीवन के संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। नवंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। दिसंबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी, जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction:

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। मार्च के महीने में मेहनत करने से मन न चुराएं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा मां की आराधना करें और उन्हें पीले रंग के फूलों की माला अर्पित करें। तुलसी के पौधे को जल दें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। कानों में सोना धारण करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सूर्य को जल दें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction:

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!