दिल्लीवासी हो जाएं सावधान! दो दिन आसमान से बरसेगी आग, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Edited By Pardeep,Updated: 11 Jun, 2025 11:44 PM

delhiites be careful fire will rain from the sky for two days

राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से जैसे आग बरस रही है और ज़मीन पर लोगों की हालत बेहाल है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा।

 नेशनल डेस्कः राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से जैसे आग बरस रही है और ज़मीन पर लोगों की हालत बेहाल है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। जबकि कई इलाकों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इस झुलसाने वाली गर्मी के आगे कूलर और एयर कंडीशनर भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 और 12 जून के लिए 'लू' (Heatwave) का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि दो दिनों तक गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है और लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

दिन-रात बेहाल कर रही गर्मी

भीषण गर्मी केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात को भी चैन नहीं लेने दे रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे रातें भी गर्म और उमस भरी रहीं। कुछ क्षेत्रों में यह तापमान और अधिक दर्ज किया गया।
हवा में नमी (Humidity) का स्तर भी गिरा, जिससे वातावरण और अधिक शुष्क हो गया। बीते 24 घंटों में न्यूनतम आर्द्रता 31% रिकॉर्ड की गई, जिससे लू का असर और भी खतरनाक हो गया। 

अगले 48 घंटे: हल्की राहत की उम्मीद, लेकिन खतरा बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, और कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ बिजली कड़कने और 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

हालाँकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह हल्की बारिश लू से पूरी तरह राहत देने में असफल रह सकती है, और हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!